पहले OTT अब IMDB की रेटिंग से गायब हुई दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’, भड़के डायरेक्टर

Diljit Satluj OTT Rating Controversy: बॉलीवुड फिल्म सतलुज को पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 से और अब IMDB की रेटिंग लिस्ट से भी हटा दिया गया है. जबकि फिल्म को ZEE5 में 48 घंटे तक काफी अच्छे व्यूज और रेटिंग्स मिली थी.
Diljit Satluj OTT Rating Controversy

IMDB की रेटिंग से गायब हुई दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज'

IMDb Removes Satluj Listing: दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज इन दिनों खूब सुर्खियों में है. पहले सतलुज को ZEE5 से हटाने पर विवाद हुआ. अब सतलुज को पॉपुलर फिल्म रेटिंग वेबसाइट IMDB से हटा दिया गया. जिसको लेकर सोशल मीडिया पर भी यूजर्स अपना गुस्सा दिखा रहे हैं. यह देखकर फिल्म के डॉयरेक्टर भड़क उठे और तीखा रिएक्शन दिया है. पढ़ें उन्होंने क्या कहा?

बता दें, बॉलीवुड फिल्म सतलुज को पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 से और अब IMDB की रेटिंग लिस्ट से भी हटा दिया गया है. जबकि फिल्म को ZEE5 में 48 घंटे तक काफी अच्छे व्यूज और रेटिंग्स मिली थी. अब पॉपुलर फिल्म रेटिंग वेबसाइट IMDB से भी सतलुज को हटा दिया गया है. IMDB में फिल्म को 10 में से 9.5 रेटिंग मिली थी. हालांकि, IMDB की रेटिंग को लेकर फिल्म के डॉयरेक्टर संजय गुप्ता ने कहा, मैं कभी भी IMDB की रेटिंग को भरोसेमंद नहीं मानता था, लेकिन इससे पता चलता है कि वो कितने फर्जी हैं.

9.5 रेटिंग फिर भी IMDB से गायब फिल्म

फिल्म के डायरेक्टर संजय गुप्ता ने कहा, सतलुज के IMDb पेज पर मंगलवार तक भी ये रेटिंग नजर आ रही थी, लेकिन बुधवार को यूजर्स ने नोटिस किया कि पेज पर फिल्म की रेटिंग नहीं नजर आ रही. मैनें खुद देखा है कि कल तक 9.5 रेटिंग थी, आज गायब है. कारण चाहे जो भी रहा हो, लेकिन IMDb से फिल्म की रेटिंग हटने के बाद सतलुज एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है.

ये भी पढ़ेंः फिल्म ‘सतलुज’ विवाद पर डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी, 48 घंटे में क्यों हटी फिल्म और किसे थी दिक्कत? किया खुलासा

क्या बोले फिल्म के को- राइटर

फिल्म IMDB की रेटिंग से गायब होने के बाद सतलुज के को-राइटर निरेन भट्ट ने भी बयान दिया है. उन्होंने मीडिया से कहा, हमें ये भी नहीं पता था कि फिल्म कब रिलीज होने वाली है. हमें नहीं पता किसे क्या दिक्कत थी और क्यों. पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म और अब IMDB की रेटिंग से हटा दिया गया. सिस्टम में किसी को फिल्म से बहुत बड़ी दिक्कत है. लेकिन अगर किसी को कुछ दिक्कत है, तो बातचीत होनी चाहिए. जब बिना कुछ बताए ही आपका काम हटा दिया जाए, तो बातचीत कैसे होगी?

ज़रूर पढ़ें