दूसरी शादी कर रहे शिखर धवन, सोफी शाइन संग शेयर की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें
शिखर धवन और सोफी शाइन
Shikhar Dhawan: पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन जब से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए हैं, तब से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इन दिनों शिखर धवन की लाइफ से जुड़ी एक खबर की चर्चा देशभर में हो रही है. शिखर धवन और सोफी शाइन काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब ऐसी खबरें निकलकर आ रही हैं कि यह कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाला है. अब शिखर धवन के घर में शहनाइयों की गूंज जल्द सुनाई देगी. इस बीच, शिखर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें ‘गब्बर’ और सोफी एक-दूसरे के साथ नजर आ रहे हैं.
शिखर धवन दूसरी शादी कब कर रहे हैं?
हाल ही में शिखर धवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह ऑफ-व्हाइट कलर की इंडियन आउट्फिट में नजर आ रहे हैं. वहीं उनकी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन गोल्डन कलर के शिमरी लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. फोटो में देखा जा सकता है कि किस तरह शिखर धवन अपनी मंगेतर सोफी का हाथ पकड़े हुए हैं और दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं.
शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फोटो साझा करते हुए लिखा, “संगीत नाइट Almost the Dhawans”. इन शब्दों को पढ़कर फैंस की खुशी का ठिकाना न रहा. वहीं अब फैंस टकटकी लगाए उस खबर का इंतज़ार कर रहे हैं, जब धवन की शादी की धुन सुनाई देगी. कैप्शन में लिखे ये शब्द संकेत दे रहे हैं कि शिखर धवन और सोफी शाइन बहुत जल्द एक-दूसरे के जीवनसाथी बनने वाले हैं. हालांकि, शादी की तारीख को लेकर अभी तक इस जोड़े ने आधिकारिक तौर पर कोई बयान साझा नहीं किया है.
शिखर धवन की होने वाली दूसरी पत्नी कौन है?
धवन जल्द ही आयरिश मॉडल सोफी शाइन के साथ दूसरी शादी करने जा रहे हैं. इन दोनों की मुलाकात 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान दुबई में हुई थी, जिसके बाद मई 2025 में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया. बता दें कि सोफी शाइन क्रिकेटर शिखर धवन से उम्र में 5 साल छोटी हैं.
शिखर की पहली शादी किसके साथ हुई थी?
शिखर की पहली शादी आयशा मुखर्जी से हुई थी जिनसे उनका एक बेटा है, लेकिन 2023 में उनका तलाक हो गया. हाल ही में शिखर का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने फिर से घर बसाने की इच्छा जताई थी. अब इस खबर के बाद उनके फैंस काफी उत्साहित और खुश हैं.