रामानंद सागर के पोते बनाएंगे ‘श्रीमद्भागवतम्’ पर 7 मेगा फिल्में, ऑस्कर विजेता टीम के साथ रामोजी फिल्म सिटी में शूटिंग शुरू

Shrimad Bhagavatam Mega Films: सागर पिक्चर्स एंटरटेनमेंट का कहना है कि इस प्रोजेक्ट को दिवंगत डॉ. रामानंद सागर और लीला सागर को समर्पित किया गया है. प्रोजेक्ट से जुड़ी आगे की जानकारी बहुत जल्द शेयर की जाएगी. मेकर्स ने बताया कि यह फिल्म महर्षि वेदव्यास द्वारा रचित भागवत महापुराण पर आधारित होगी.
Shrimad Bhagavatam Film Series

'श्रीमद्भागवतम्' फिल्म

Ramanand Sagar Grand Project: अरुण गोविल की पुरानी रामायण सीरीज आपने जरूर देखी होगी. इस धारावाहिक का निर्देशन 1980 के दशक के मशहूर निर्माता-निर्देशक रामानंद सागर ने किया था. वहीं अब एक बार फिर सागर पिक्चर्स एंटरटेनमेंट ने बड़े परदे पर ‘श्रीमद्भागवतम’ बनाने की घोषणा की है. यह 7 फिल्मों की एक बड़ी सीरीज होगी और इसकी शुरुआत ‘श्रीमद्भागवतम पार्ट-1’ से की जाएगी. बता दें कि इस सीरीज का निर्देशन रामानंद सागर के पोते अमृत सागर चोपड़ा और आकाश सागर चोपड़ा द्वारा किया जाएगा. इसके अलावा, इस बड़े प्रोजेक्ट को सागर पिक्चर्स ग्लोबल तैयार कर रहा है.

रामोजी फिल्म सिटी में ‘श्रीमद्भागवतम्’ की शूटिंग शुरू

बता दें कि हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग का शुभारंभ किया गया था, जिसके बाद ‘श्रीमद्भागवतम’ फिल्म की शूटिंग रामोजी फिल्म सिटी में शुरू हो चुकी है. फिल्म की सिनेमैटोग्राफी जोएल शेफर कर रहे हैं, जबकि ऑस्कर विजेता विजुअल इफेक्ट्स विशेषज्ञ क्लाइड एडवर्ड्स इसके एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं.

इस बड़े प्रोजेक्ट में क्या दिखाया जाएगा?

सागर पिक्चर्स एंटरटेनमेंट का कहना है कि इस प्रोजेक्ट को दिवंगत डॉ. रामानंद सागर और लीला सागर को समर्पित किया गया है. प्रोजेक्ट से जुड़ी आगे की जानकारी बहुत जल्द शेयर की जाएगी. मेकर्स ने बताया कि यह फिल्म महर्षि वेदव्यास द्वारा रचित भागवत महापुराण पर आधारित होगी. इस फिल्म में भगवान श्रीकृष् के जीवन, उनके उपदेशों और भगवान विष्णु के कई अवतारो को बड़े परदे पर दिखाया जाएगा. फिल्म बनाने का मुख्य मकसद है कि आज के लोग पौराणिक और धार्मिक कथाओं के बारे में देख और जान सकें.

मेकर्स ने आगे कहा कि इस फिल्म को दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा. सागर पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के सीईओ आकाश सागर ने कहा कि इस सीरीज में भगवान श्री कृष्ण के बाल जीवन के बारे में दिखाया जाएगा. इसमें रासलीला, गोपी गीत, समुद्र मंथन, मत्स्य, वराह और नरसिंह अवतार देखने को मिलेंगे.

ये भी पढ़ें-रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने ब्रह्म मुहूर्त में दी बड़ी खुशखबरी

सागर पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के बारे में

सागर पिक्चर्स एंटरटेनमेंट, सागर ग्रुप का ही एक जाना-माना फिल्म स्टूडियो है. यह ग्रुप पिछले 75 वर्षों से लगातार बेहतरीन फिल्में और टीवी शोज बना रहा है. मनोरंजन की दुनिया में अपनी खास पहचान रखने वाला यह ग्रुप अब तक 25 से ज्यादा फिल्में और 55 से अधिक टीवी सीरियल्स दर्शकों के सामने पेश कर चुका है.

ज़रूर पढ़ें