Shrimad Bhagavatam Mega Films: सागर पिक्चर्स एंटरटेनमेंट का कहना है कि इस प्रोजेक्ट को दिवंगत डॉ. रामानंद सागर और लीला सागर को समर्पित किया गया है. प्रोजेक्ट से जुड़ी आगे की जानकारी बहुत जल्द शेयर की जाएगी. मेकर्स ने बताया कि यह फिल्म महर्षि वेदव्यास द्वारा रचित भागवत महापुराण पर आधारित होगी.
प्रेम सागर सिर्फ एक सिनेमैटोग्राफर नहीं, बल्कि एक सच्चे कलाकार थे. उन्होंने हमेशा लाइमलाइट से दूर रहकर काम किया, लेकिन उनका काम बोलता था. उनके निधन से फिल्म और टीवी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.