कितनी पढ़ी-लिखी हैं सोनम कपूर? फिल्मों से दूर रहकर भी बनीं करोड़ों की मालकिन, जानिए नेटवर्थ
सोनम कपूर
Sonam Kapoor Education And Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी दमदार एक्टिंग और ग्लैमरस लुक के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर करती हैं, जिन्हें देखने के बाद फैंस उन पर फिदा हो जाते हैं. वहीं इन दिनों सोनम कपूर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं. ऐसे में फैंस के मन में अब यह बात खटक रही है कि आखिर मशहूर एक्ट्रेस सोनम कपूर कितनी पढ़ी-लिखी हैं और उनके पास कितनी चल-अचल संपत्ति है.
सोनम कपूर कितनी पढ़ी-लिखी हैं?
- सोनम कपूर ने अपनी प्राथमिक शिक्षा मुंबई के प्रसिद्ध आर्य विद्या मंदिर (Arya Vidya Mandir) स्कूल से प्राप्त की हैं.
- स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद लंदन की प्रतिष्ठित ईस्ट लंदन यूनिवर्सिटी (University of East London) और मुंबई विश्वविद्यालय (University of Mumbai) से अपने कॉलेज की पढ़ाई पूरी की.
- उनकी शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सोनम ने अर्थशास्त्र (Economics) और राजनीति विज्ञान (Political Science) जैसे गंभीर विषयों में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हैं.
सोनम कपूर की कौन-कौन सी फिल्में हैं?
सोनम कपूर ने अपने करियर में ‘नीरजा’, ‘रांझणा’, ‘खूबसूरत’ और ‘भाग मिल्खा भाग’ जैसी फिल्मों में अपनी दमदार ऐक्टिंग से सब का दिल जीत लिया. सोनम को फिल्म ‘नीरजा’ के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Award) से सम्मानित किया गया. सोनम कपूर पिछली बार साल 2023 में रिलीज हुई क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘ब्लाइंड’ में देखी गई थीं. यह फिल्म 2011 की एक प्रसिद्ध कोरियाई फिल्म की आधिकारिक रीमेक थी, जिसमें सोनम ने एक दृष्टिहीन महिला की भूमिका निभाई थी.
सोनम कपूर की शादी किसके साथ और कब हुई?
लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद सोनम कपूर और मशहूर बिजनेसमैन आनंद आहूजा (Anand Ahuja)की 8 मई 2018 को शादी हुई थी. आनंद आहूजा देश के सबसे बड़े गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग हाउस ‘शाही एक्सपोर्ट्स (Shahi Exports)’ के एमडी हैं. वर्तमान रिपोर्टों के अनुसार, आनंद आहूजा की कुल संपत्ति लगभग 4,500 से 5,000 करोड़ रुपये के बीच बताई गई है.
सोनम कपूर के पास कितनी संपत्ति है?
एक रिपोर्ट के अनुसार, बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर लगभग 115 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति की मालिक हैं. उनकी सालाना आय करीब 12 करोड़ रुपये है, जिसमें फिल्मों के साथ-साथ लॉरियल और कल्याण ज्वैलर्स जैसे नामी ब्रांड्स के विज्ञापन भी शामिल हैं. इन एंडोर्समेंट के जरिए वे प्रति डील 1 से 1.5 करोड़ रुपये या उससे अधिक की फीस लेती हैं. इसके अलावा, सोनम के पास मुंबई, दिल्ली और लंदन में आलीशान बंगला है. साथ ही फिल्म प्रोडक्शन भी उनकी कमाई का एक बड़ा जरिया है.