Border 2 BO Collection Day 28: बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का जलवा बरकरार, 28वें दिन भी सनी देओल की फिल्म ने की करोड़ों की कमाई

Border 2 BO Collection Day 28: 26 जनवरी 2026 के बाद कई बॉलीवुड सितारों की फिल्में रिलीज हुईं इसके बावजूद 'बॉर्डर 2' को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है और इसने बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बरकरार रखा है.
Border 2

बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 28

Border 2 BO Collection Day 28: 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने अपने ओपनिंग डे से ही ताबड़तोड़ कमाई कर कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म को फैंस के साथ-साथ फिल्मी सितारों का भी खूब प्यार मिल रहा है. ‘बॉर्डर 2’ का क्रेज इतना ज्यादा है कि रिलीज के करीब एक महीना होने को हैं, लेकिन सिनेमाघरों में इसकी लोकप्रियता अभी भी बनी हुई है.

‘बॉर्डर 2’ का जलवा बरकरार

26 जनवरी 2026 के बाद कई बॉलीवुड सितारों की फिल्में रिलीज हुईं इसके बावजूद ‘बॉर्डर 2’ को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है और इसने बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बरकरार रखा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि देशभक्ति पर आधारित इस फिल्म ने रिलीज के 28वें दिन यानी चौथे गुरुवार को कितनी कमाई की.

‘बॉर्डर 2’ ने 28वें दिन कितना किया कलेक्शन?

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत रखी है. फिल्म ने पहले हफ्ते में धमाकेदार 224.25 करोड़ रुपये बटोरे, जबकि दूसरे और तीसरे हफ्ते में 70.15 करोड़ और 23.35 करोड़ का कलेक्शन किया. चौथे हफ्ते के दौरान फिल्म की कमाई में थोड़ी कमी जरूर आई, जहां इसने 22वें से 27वें दिन के बीच लाखों में कारोबार किया. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 28वें दिन यानी चौथे गुरुवार को फिल्म ने 55 लाख रुपये कमाए, जिससे इसका कुल कलेक्शन अब 324.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

‘बॉर्डर 2’ और बॉर्डर के बारे में  

साल 1997 में आई जेपी दत्ता की ‘बॉर्डर’ एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी, जिसने महज 12 करोड़ के बजट में अपनी लागत से छह गुना ज्यादा यानी 66.70 करोड़ रुपये कमाए थे. इसकी तुलना में ‘बॉर्डर 2’ काफी बड़े बजट यानी 275 करोड़ में बनी है. फिल्म ने 28 दिनों में 324.35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, जो हालांकि इसके बजट का दोगुना तो नहीं है, लेकिन अपनी लागत निकालने और मुनाफा कमाने की वजह से इसे ‘हिट’ का टैग मिल गया है.

ये भी पढे-दूसरी शादी कर रहे शिखर धवन, सोफी शाइन संग शेयर की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें

‘बॉर्डर 2’ में कौन-कौन स्टार नजर आए?

बता दें कि ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे बड़े सितारों के साथ-साथ मोना सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा भी लीड रोल में नजर आए. फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है. वहीं भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता इसके प्रोड्यूसर्स हैं.

ज़रूर पढ़ें