Toxic Teaser Out: ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, यश का लुक देखकर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ लगेगी फीकी

Toxic Teaser Out: यश की मचअवेटेड फिल्म टॉक्सिक का टीजर रिलीज हो चुका है. इस फिल्म में यश का अलग रुप नजर आ रहा है. सोशल मीडिया पर लोगों ने इसका रिव्यू भी करना शुरू कर दिया है.
Toxic Teaser Out

Toxic Teaser Out

Toxic Teaser Out: KGF स्टार यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ अगले महीने रिलीज हो रही है. इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. फिल्म की स्टारकास्ट को इंट्रोड्यूस करते हुए कई पोस्टर पहले ही जारी किए जा चुके हैं. अब मेकर्स ने आज यानी कि 20 फरवरी को इसका टीजर भी जारी कर दिया है. 1 मिनट 55 सेकेंड के इस टीजर ने फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है. टीजर में सिर्फ वायलेंस और भारी-भरकम डायलॉग देखने को मिल रहा है. पूरा टीजर डार्क है. ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

आखिरी में मिलती है विलेन की झलक

टीजर के आखिरी में विलेन की झलक देखने को मिलती है. टीजर की शुरुआत एक पार्टी से होती है. बैकग्राउंड में आवाज आती है, “इस बार जंग अलग है.” फिर गोलीबारी शुरू होती है. एक सर्कस है और उसमें कई गैंगस्टर दिख रहे हैं. गीतू मोहनदास की डायरेक्ट की हुई इस फ़िल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी भी अहम रोल में हैं. यू ट्यूब परि रिलीज हुए इस धमाकेदार टीजर के कैप्शन में लिखा है “इट्स गोना गेट क्रेज़ी!!!”

यश का अलग अवतार

सबसे खास बात ये है कि टीजर में यश एकदम बिल्कुल बदले हुए नजर आते हैं. टीज़र एक बैक शॉट से शुरू होता है जिसमें यश को एक कसीनो के दरवाज़े पर शराब पीते हुए देखा जा सकता है. राया के रूप में वह शार्प, भयानक और मज़बूत दिख रहे हैं, जो किसी को मारने में पीछे नहीं हटता, हालांकि, इसमें कियारा और नयनतारा सहित किसी भी फीमेल स्टार की झलक नहीं दिखती है.

सोशल मीडिया पर रिव्यू लिखना कर दिया शुरू

इस टीजर के आउट होते ही लोगों ने सोशल मीडिया पर अपना-अपना रिव्यू देना शुरू कर दिया है. कुछ लोगों ने लिखा है कि “दुनिया इसके लिए तैयार नहीं है,” जबकि दूसरों ने दावा किया कि टीज़र इतना दमदार है कि धुरंधर को हिला देगा. ये फिल्म डब वर्जन में हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और दूसरी भाषाओं में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें-रश्मिका-विजय की शादी में कोई सेलेब्रिटी नहीं होगा शामिल, मोबाइल-गिफ्ट्स पर बैन, फोटो-वीडियो के लिए एग्रीमेंट हुआ साइन

ज़रूर पढ़ें