कौन हैं आदित्य धर? जिनकी फिल्म ‘धुरंधर’ ने बनाया बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड, जानें नेटवर्थ

Who is Aditya Dhar: आदित्य धर ने धुरंधर फिल्म में डायरेक्टर की भूमिका निभाई है. पढ़ें आदित्य धर के बारे में.
Who is Aditya Dhar

कौन हैं आदित्य धर

Dhurandhar 2: हाल ही में रिलीज हुई धुरंधर 2 की चर्चा हर तरफ है. इस फिल्म ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा दिखाया, बल्कि हर प्लेटफॉर्म पर जलवा बिखेर रही है. जहां फिल्म में रणवीर सिंह की एक्टिंग को लेकर खूब चर्चा है, तो वहीं इस फिल्म के डायरेक्टर भी सुर्खियों में हैं. आदित्य धर को धुरंधर ने उस मुकाम पर पहुंचा दिया, जहां बड़े स्केल और दमदार कंटेंट वाले फिल्ममेकर खड़े होते हैं. ऐसे में आदित्य धर के करियर से लेकर कमाई तक जानना जरूरी है.

ऐसा नहीं है कि आदित्य धर का सफर काफी आसान रहा. उनकी इस सफलता के पीछे एक लंबा संघर्ष रहा है. आदित्य धर के करियर की शुरुआत असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर हुई थी. हालांकि, उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर शुरुआत के कुछ ही सालों में अच्छी फिल्में दीं. जिसमें उनका नाम काफी तेजी से बढ़ा. उन्होंने जब ‘हेरा फेरी’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी फिल्मों पर काम किया, तो उस दौरान उन्होंने फिल्ममेकिंग को बारीकी से समझा. जो आज भी उनके लिए वरदान साबित हो रहा है.

2019 में उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक ने मचाया था धमाल

आदित्य धर की फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक ने साल 2019 में बॉक्स ऑफिसों में धमाल मचा दिया और उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी दिलाया. जिसके बाद से बॉलीवुड इंडस्ट्री में उनका अच्छा खासा नाम बन गया. लोग उन्हें इंडस्ट्री के भरोसेमंद डॉयरेक्टर मानने लगे. अब आदित्य धर एक ऑल-राउंड कंटेंट क्रिएटर बन चुके हैं.

ये भी पढ़ेंः ‘धुरंधर 2’ रिलीज के बाद भारतीय जासूसों की धरपकड़ में जुटा पाकिस्तान? क्या है Viral Video का सच

आदित्य धर की कितनी है नेटवर्थ?

आदित्य धर आज इंडस्ट्री के बड़े नाम हो गए हैं. उन्होंने कई सफल फिल्में दी हैं, तो पैसा भी ठीक-ठाक कमाया है. हालांकि, वे पैसा कमाने के लिए सिर्फ डायरेक्शन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि कई कलाओं से पैसा कमाते हैं. उनके पास पैसा कमाने का जरिया स्क्रिप्ट राइटिंग, फिल्म प्रोडक्शन और OTT प्लेटफॉर्म्स हैं. उनकी नेटवर्थ की अगर बात करें, तो करीब 25 करोड़ रुपए है. आदित्य धर के पास मुंबई के बांद्रा में करीब 20 करोड़ रुपए का एक अपार्टमेंट है. इसके अलावा भी उनकी कई शहरों में प्रॉपर्टियां हैं.

ज़रूर पढ़ें