Vistaar NEWS

कौन हैं आशा भोसले की पोती जनाई? बॉलीवुड में एंट्री के हो रहे चर्चे, इस स्टार क्रिकेटर से भी जुड़ता रहा है नाम

Who is Janai Bhosale

आशा भोसले अपनी पोती जनाई के साथ

Who is Zanai Bhosale: आज बॉलीवुड की मशहूर और महान प्लेबैक सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया. उन्हें शनिवार मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. गायिका की सेहत के बारे में जानकारी उनकी पोती जनाई भोसले थी और इस दौरान निजता बनाए रखने की गुजारिश की थी. इसके साथ ही जनाई ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आशा भोसले के साथ एक फोटो शेयर की थी.

कौन हैं जनाई भोसले?

मोहम्मद सिराज संग वायरल हुई थी तस्वीर

जनाई भोसले ने मुंबई में अपना 23वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से बनाना था. उनके इसी बर्थडे पर क्रिकेटर मोहम्मद सिराज भी शामिल हुए थे. इस दौरान दौरान दोनों की साथ में तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थी. इसके साथ ही दोनों की डेटिंग की करने की  खबरे भी वायरल हुई थीं.

ये भी पढ़ें- जब रफी सहाब के साथ 500 की शर्त में फंस गईं थीं आशा भोसले, गाते-गाते फूलने लगी थी सांस, ड्राइवर भी था हैरान

हालांकि बाद में उन्होंने ने खुद साफ किया कि वे एक-दूसरे को भाई बहन की तरह मानते हैं. उस दौरान जनाई ने इंस्टाग्राम पर सिराज के संग तस्वीर शेयर लिखा, ‘मेरे प्यारे भाई’. वहीं. दूसरी तरफ सिराज ने भी इस तस्वीर रिशेयर करते हुए लिखा, ‘मेरी बहना की जैसी कोई बहना नहीं.’ इसके बाद दोनों की कथित डेटिंग की खबरों पर विराम लगा.

Exit mobile version