जब रफी साहब के साथ 500 की शर्त में फंस गईं थीं आशा भोसले, गाते-गाते फूलने लगी थी सांस, ड्राइवर भी था हैरान

बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया है. इस लेख में आशा भोसले के जीवन से जुड़ा हुआ वो किस्सा बताने जा रहे है जब उन्होंने रफी साहब से 500 रुपये की शर्त लगा ली थी.
Singer Asha Bhosle

आशा भोसले और रफी सहाब

Asha Bhosle Death: बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया है. देशभर के फैंस के लिए ये दुखद खबर सामने आई है. वे पिछले कुछ दिन से बीमार चल रही थीं और उन्हें मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में एडमिट कराया गया था. वे 92 साल की थीं. बताया जा रहा है कि मल्टिपल ऑर्गन फेलियर की वजह से उनका निधन हुआ है. आज आशा भोसले के जीवन से जुड़ा हुआ वो किस्सा बताना जे रहे है जब उन्होंने रफी साहब से एक गाने को लेकर गजब की शर्त लगा ली थी.

आशा भोसले और रफी साहब के बीच शर्त

ये किस्सा दिग्गज गायिका आशा भोसले और महान गायक मोहम्मद रफी से जुड़ा है. दरअसल 1966 में रिलीज हुई फिल्म Teesri Manzil के सुपरहिट गाने Aaja Aaja Main Hoon Pyar Tera के लिए दोनों के बीच 500-500 रुपये की शर्त लग गई. दोनों के बीच तय हुआ, इस गाने को चुनौतीपूर्ण हिस्से को बेहतर तरीके से कौन गा पाएगा.

कौन गाएगा चुनौतीपूर्ण हिंसा?

ऐसा इसलिए क्योंकि कहा जाता है कि इस गाने की एक खास लाइन बेहद कठिन थी, जिसे सही सुर और एनर्जी के साथ गाना आसान नहीं था. यही वजह बनी कि इस गाने को लेकर एक दोस्ताना प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई. एक रियलिटी शो के दौरान खुद आशा भोसले ने इस किस्से को साझा किया था. उन्होंने बताया कि गाने की लाइन “ओ आ आजा, आह आह” उनके लिए बेहद मुश्किल थी.

घबरा गया था ड्राइवर

इसे गाने के लिए उन्होंने कई दिनों तक लगातार रियाज भी किया था. हां तक कि एक बार जब वह कार में बैठकर इस गाने की प्रैक्टिस कर रही थीं, तो उनकी सांसें इतनी तेज चलने लगीं कि ड्राइवर घबरा गया. उसे लगा कि उनकी तबीयत खराब हो गई है और वह उन्हें अस्पताल ले जाने की बात करने लगा.

ज़रूर पढ़ें