‘कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई’, दिल्ली में हिरासत में लिए गए अखिलेश यादव का Video वायरल

पुलिसकर्मी अखिलेश यादव से कहता है कि ये तो साहब ही बताएंगे कि आपको कहां ले जा रहे हैं. अखिलेश यादव के इस वीडियो को समाजवादी पार्टी ने भी सोशल मीडिया साइट एक्स पर शेयर किया है.
Akhilesh Yadav speaking to a police officer while being taken away in a police van.

पुलिस वैन में ले जाते समय अखिलेश यादव ने पुलिसकर्मी से बात करते हुए.

Akhilesh Yadav Viral Video: नीट परीक्षा के पेपर लीक को लेकर दिल्ली में छात्रों के समर्थन में विपक्ष के तमाम नेताओं ने प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करने गए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. हिरासत में लिए जाने के बाद जब अखिलेश यादव का पुलिस वैन में बिठाए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया काफी चर्चा में है.

‘कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई’

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का हिरासत में लिए जाने का जो वीडियो जो सामने आया है, उसमें सपा प्रमुख वैन में सबसे आगे की सीट पर ड्राइवर के बगल में बैठे हुए हैं. इस दौरान वो एक पुलिस कर्मी से सवाल करते हुए कहते हैं, ‘कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई?’

इसके बाद मौजूद पुलिसकर्मी अखिलेश यादव से कहता है कि ये तो साहब ही बताएंगे कि आपको कहां ले जा रहे हैं. अखिलेश यादव के इस वीडियो को समाजवादी पार्टी ने भी सोशल मीडिया साइट एक्स पर शेयर किया है.

लखनऊ में सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

जैसे ही अपने नेता अखिलेश यादव के हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई, वैसे ही सपा के तमाम नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गए. लखनऊ में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता हजरतगंज इलाके में प्रदर्शन करते नजर आए. सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार निरंकुश हो गई है. किसी भी नीति का विरोध करने और प्रदर्शन करने पर जेल में डाल देती है. हालांकि लखनऊ में भी प्रदर्शन कर रहे सपा के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

कांग्रेस अध्यक्ष समेत कई नेता हिरासत में लिए गए

कांग्रेस नेताओं ने नीट परीक्षा के पेपर लीक के मामले में छात्रों के समर्थन में पीएम आवास तक मार्च निकाली थी. इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी हिरासत में लिया था. इस प्रदर्शन में सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल हुए. कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि एक तो सरकार पेपर लीक करवाकर छात्रों के भविष्य के साथ खेल रही है. इसके बाद छात्रों पर लाठियां बरसा रही है.

ये भी पढे़ं: भारत के इतिहास का काला दिन…’, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन कांग्रेस के धरने पर बोले – ये दुर्भाग्यपूर्ण है

ज़रूर पढ़ें