‘कोई मुल्ला नहीं बोलेगा, पंक्षी भी उडे़गा तो…,’ यूपी के बीजेपी सांसद का विवादित बयान, Video
भाजपा सांसद सतीश गौतम ने अधिकारियों को लगाई फटकार.
Aligarh News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अलीगढ़ सांसद अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों पर हैं. सांसद ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए कहा, मैं यहां का सांसद हूं, एक मुल्ला नहीं बोलेगा. अब इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसके अलावा उन्होंने आगे कहा कि किसी से डरने की जरूरत नहीं है. अलीगढ़ में अगर पंक्षी भी उड़ेगा तो मुझसे इजाजत लेगा.
सांसद सतीश गौतम सिंचाई विभाग के अधिकारियों की मीटिंग ले रहे थे. जिसमें यूपी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी शामिल हुए थे. इसके बाद उन्होंने बाहर निकलकर अधिकारियों के सामने विवादित टिप्पणी कर दी. मामला सांसद से जुड़े होने की वजह से वायरल हो गया. लोग इस पर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. सांसद के इस बयान को लेकर विपक्ष ने भी सवाल उठाए हैं. विपक्ष के सांसदों ने इसे समाज को बांटने वाला और संवैधानिक पद की गरिमा के खिलाफ बताया. हालांकि इस पर अभी तक सिंचाई विभाग के अधिकारियों की कोई टिप्पणी नहीं आई है.
अलीगढ़ के भाजपा सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अलीगढ़ का सांसद हूं मैं और तुम्हें डर लग रहा है।
— UP Congress (@INCUttarPradesh) February 7, 2026
एक भी मुल्ला नहीं बोलेगा मेरे होते हुए। pic.twitter.com/QYwaOol4JE
क्या बोले सांसद सतीश गौतम?
सांसद सतीश गौतम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा, “तुम्हें डरने की कोई जरूरत नहीं है. मैं अलीगढ़ का सांसद हूं, एक मुल्ला नहीं बोलेगा. अगर यहां से पक्षी भी उड़ेगा तो हमसे इजाजत लेगा.” इसके बाद रजवाहे की जमीन पर हुए कब्जे को लेकर सांसद ने साफ कहा कि यह काम तो 200 प्रतिशत होकर रहेगा.
ये भी पढ़ेंः PoK और अक्साई चिन भारत का…ट्रेड डील में ट्रंप ने जारी किया पूरे इंडिया का नक्शा, पाकिस्तान को सीधा मैसेज
क्या है विवाद?
विवाद एक 5 किलोमीटर लंबे रजवाहा का है. सांसद ने आरोप लगाया कि अधिकारी रजवाहे की सफाई और जमीन को खाली कराने में कोताही बरत रहे हैं. इसलिए गुस्साए सांसद ने सबसे सामने ही अधिकारियों की क्लास लगा दी. अब इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर यूपी कांग्रेस ने शेयर किया है. हालांकि यह पहली बार नहीं है. जब सांसद ने विवादित टिप्पणी की है. इससे पहले भी कई बार विवादों में रह चुके हैं.