अमित मालवीय की छुट्टी, कौन हैं दीपक म्हस्के? जिन्हें नितिन नवीन ने सौंपी IT सेल हेड की जिम्मेदारी

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने संगठनात्मक ढांचे में बड़ा फेरबदल करते हुए नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है. इस फेरबदल में सबसे बड़ा और चौंकाने वाला फैसला पार्टी के आईटी सेल (IT Cell) के नेतृत्व को लेकर सामने आया है.

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने संगठनात्मक ढांचे में बड़ा फेरबदल करते हुए नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है. इस फेरबदल में सबसे बड़ा और चौंकाने वाला फैसला पार्टी के आईटी सेल (IT Cell) के नेतृत्व को लेकर सामने आया है. पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने करीब 11 साल तक इस पद पर रहे अमित मालवीय की छुट्टी कर दी है और उनकी जगह दीपक म्हस्के को बीजेपी आईटी सेल के नए राष्ट्रीय संयोजक (हेड) की जिम्मेदारी सौंपी है.

अमित मालवीय का 11 साल का कार्यकाल समाप्त

अमित मालवीय साल 2015 से बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. डिजिटल और सोशल मीडिया के मोर्चे पर पार्टी के मुख्य रणनीतिकार के तौर पर उनकी लंबी भूमिका रही है. अब पार्टी ने डिजिटल ढांचे को नया रूप देते हुए यह कमान दीपक म्हस्के को सौंपी है.

कौन हैं दीपक म्हस्के?

दीपक म्हस्के छत्तीसगढ़ से जुड़े हुए भाजपा नेता हैं. वह पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं और संगठन तथा मीडिया गतिविधियों में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं. इसके अलावा, वह छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. पार्टी हलकों में उन्हें एक मंजे हुए संगठनात्मक और मीडिया रणनीतिकार के रूप में जाना जाता है.

डिजिटल टीम में इन चेहरों को मिली जिम्मेदारी

पार्टी ने आईटी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अपनी पकड़ को और मजबूत करने के लिए व्यापक बदलाव किए हैं. दीपक म्हस्के के नेतृत्व में विभिन्न राज्यों के प्रमुख चेहरों को सोशल मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है

  • प्रीति गांधी (महाराष्ट्र)
  • शिवानंद द्विवेदी (दिल्ली)
  • आलोक भट्ट (उत्तराखंड)
  • अरुण यादव (हरियाणा)

इसके साथ ही, अनिल बलूनी को राष्ट्रीय मीडिया संयोजक के पद पर बरकरार रखा गया है, जबकि आशीष अग्रवाल, प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादव को सह-मीडिया संयोजक बनाया गया है.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः CG News: नितिन नबीन की तिरंगा फहराने वाली तस्वीर से छेड़छाड़ का आरोप, रायपुर में कांग्रेस नेता पर हुई FIR

ज़रूर पढ़ें