‘राहुल को प्रियंका से भाषा की गरिमा सीखनी चाहिए…’, शाह ने कांग्रेस नेता को दी नसीहत, बोले- महिला आरक्षण के विरोध में है विपक्ष
केंद्रीय मंत्री अमित शाह
Amit Shah on women reservation bill: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को महिला आरक्षण बिल और परिसीमन को लेकर लोकसभा में जवाब दिया. अमित शाह ने विपक्ष पर महिला आरक्षण बिल पास होने में रोड़ा लगाने का आरोप लगाया है. शाह ने कहा कि इंडी गठबंधन के लोगों ने अगर, मगर करके निश्चित रूप से महिला आरक्षण का विरोध किया है. देश की महिलाएं इन्हें देख रही हैं. चुनाव में ये जहां-जहां भी जाएंगे देश की महिलाओं का गुस्सा इन्हें हर जगह देखना पड़गा.
‘राहुल गांधी को प्रियंका जी से बोलना सीखना चाहिए’
लोकसभा में बोलते हुए अमित शाह ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘सदन के रास्ते पर चाय पकौड़े खाया जाता है. ये विपक्ष के नेता का व्यवहार है. ये विपक्ष के नेता का किस तरह की भाषा है. फ्लाइंग किस करते हैं. धक्का-मुक्की करते हैं. सत्र छोड़कर विदेश चले जाते हैं. भाषा में तीव्रता से भावनाएं व्यक्त नहीं होती हैं. आपके बहुत सारे सीनियर लोग हैं, उनसे बोलना सीख लें. अगर ना हों तो प्रियंका जी से थोड़ा सीख लें सदन में कैसे बोलते हैं.’
‘यह सिर्फ और सिर्फ महिला आरक्षण का विरोध है’
लोकसभा में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए कहा, ‘महिला आरक्षण के लिए जो संविधान संशोधन है उसका किसी ने विरोध नहीं किया. सबने कहा कि हम इसका स्वागत करते हैं, लेकिन इंडी गठबंधन के सभी सदस्यों ने अगर, मगर, किंतु, परंतु का इस्तेमाल करके स्पष्ट रूप से महिला आरक्षण का विरोध किया है. कई जगह ऐसा दिखाई दिया कि विरोध हमारे दृष्टिकोण की जगह हमारे क्रियान्वयन के तरीके से है. लेकिन मैं देश की जनता को स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह विरोध हमारे क्रियान्वयन के तरीके का नहीं बल्कि सिर्फ और सिर्फ महिला आरक्षण का ही है.’
#WATCH | लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "महिला आरक्षण के लिए जो संविधान संशोधन है उसका किसी ने विरोध नहीं किया… सबने कहा कि हम इसका स्वागत करते हैं, पर INDI गठबंधन के सभी सदस्यों ने अगर, मगर, किंतु, परंतु इसका उपयोग करके स्पष्ट रूप से महिला आरक्षण का विरोध किया… pic.twitter.com/O9Xes376PF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 17, 2026
‘परिसीमन का विरोध SC-ST सीटों का विरोध’
अमित शाह ने आगे कहा, ‘हमारे संविधान में समय-समय पर परिसीमन का प्रावधान किया गया है. परिसीमन से ही SC और ST जिसकी संख्या बढ़ती है, उसकी सीटें बढ़ने का भी प्रावधान है. एक प्रकार से जो परिसीमन का विरोध कर रहे हैं वह SC और ST सीटों की बढ़ोतरी का भी विरोध कर रहे हैं.’
‘महिला आरक्षण ही नहीं हर चीज का विरोध किया’
अमित शाह ने आगे कहा, ‘ऐसा नहीं है कि सिर्फ महिला आरक्षण विधेयक का विरोध हो रहा है, हमने धारा 370 समाप्त की, उन्होंने विरोध किया, राम मंदिर बनाया, विरोध किया, CAA लाए, विरोध किया, तीन तलाक समाप्त किया, विरोध किया, GST लाए, विरोध किया, आयुष्मान भारत बनाया, विरोध किया, नया संसद भवन बनाया, विरोध किया, CDS बनाया, विरोध किया, नक्सलवाद खत्म किया, विरोध किया, एयरस्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक, ऑपरेशन सिंदूर का विरोध किया. इन्होंने अच्छा-बुरा सोचे बिना नरेंद्र मोदी जो कर रहे हैं, उसका विरोध करने का ठान लिया है.’
ये भी पढे़ं: राहुल गांधी को बड़ा झटका! दोहरी नागरिकता मामले में हाई कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश