‘उनकी बातों पर ध्यान नहीं देती, बेटी…’, तेज प्रताप के बयान पर पहली बार अनुष्का यादव ने तोड़ी चुप्पी

Anushka Yadav: तेजप्रताप यादव के आरोपों के बीच अनुष्का यादव ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी बेटी की चिंता है.  वह तेज प्रताप की लंबी उम्र की कामना करती हैं.
anushka yadav and tej pratap yadav

अनुष्का यादव और तेज प्रताप यादव

Tej Pratap Statement Row: ब‍िहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू प्रसाद के बेटे तेज प्रताप यादव आए द‍िन अपने बयानों के कारण चर्चा में बने रहते हैं. हाल ही में उन्‍होंने अनुष्का यादव को लेकर बयान द‍िया था. जिसके बाद पहली बार अनुष्‍का ने अपनी चुप्‍पी तोड़ है. उन्‍होंने मीड‍िया के सामने आकर  अपनी बात रखी. उन्होंने साफ कहा कि उन्हें तेज प्रताप के बयानों पर ध्यान देने का समय नहीं है. उनकी प्राथमिकता अपनी बेटी की देखभाल करना है. यह भी कहा कि वह  तेज प्रताप के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करती हैं.

अनुष्का यादव पटना के कदमकुआं इलाके में आयोजित एक डांडिया कार्यक्रम का उद्घाटन करने पहुंची थीं. इस दौरान उनके साथ उनके भाई आकाश यादव और बेटी उज्जैनी भी मौजूद थीं. कार्यक्रम के बाद जब मीडिया ने उनसे तेज प्रताप यादव से जुड़े विवादों पर सवाल पूछे, तो उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी.

अनुष्का ने कहा कि वह तेज प्रताप की बातों और सोशल मीडिया पोस्ट पर ध्यान नहीं देती हैं. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि तेज प्रताप ने जो आरोप लगाए हैं, उनका जवाब वही देंगे. वह खुद इस विवाद पर कोई सफाई नहीं देना चाहतीं. अनुष्का के इस बयान से साफ है कि फिलहाल वह सार्वजनिक आरोप-प्रत्यारोप से दूर रहना चाहती हैं.

तेज प्रताप ने जताई थी साजिश की आशंका

दरअसल, तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया था. इसमें उन्होंने पटना के कदमकुआं स्थित रूप चंद भगत उत्सव हॉल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर साजिश की आशंका जताई थी. उन्होंने अपने विरोधियों को चेतावनी देते हुए कहा था कि वह किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देंगे. उनके इस पोस्ट के बाद मामला फिर सुर्खियों में आ गया.

तेजप्रताप के लिए क्या कहा?

अनुष्का यादव ने विवाद के बीच तेज प्रताप को लेकर कहा कि अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करती हैं. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि उनके लिए इस समय सबसे जरूरी उनकी बेटी उज्जैनी है.

तेज प्रताप यादव की निजी जिंदगी पहले भी चर्चा में रही है. उनकी शादी ऐश्वर्या राय से हुई थी, लेकिन बाद में दोनों के रिश्ते में विवाद सामने आए और मामला तलाक तक पहुंच गया. अब अनुष्का यादव से जुड़े घटनाक्रम के कारण तेज प्रताप एक बार फिर सुर्खियों में हैं.

ये भी पढ़ें:‘नीतीश कुमार कुछ नहीं थे, उनके लिए 9 मर्डर कराए…’, अनंत सिंह ने पहली बार बोला खुला हमला

ज़रूर पढ़ें