असम: हिमंता बिस्वा सरमा 12 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी भी हो सकते हैं शामिल

Assam Government Formation: असम में विधायक दल की बैठक में हिमंता बिस्वा सरमा को विधायक दल का नेता चुना गया है. हिमंता 12 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. वे लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले हैं.
Himanta Biswa Sarma

हिमंत बिस्वा सरमा (फोटो- सोशल मीडिया)

Assam Government Formation: असम में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत मिली है. इसके साथ ही यह तय हो गया था कि प्रदेश की कमान एक बार फ‍िर हिमंता बिस्वा सरमा को मिल सकती है. हुआ भी ठीक वैसा ही असम में एक बार फिर हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बीजेपी सरकार बनने जा रही है. विधानसभा चुनाव में NDA को भारी बहुमत मिलने के बाद बीजेपी विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुन लिया गया.

नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 12 मई को गुवाहाटी में आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी और NDA के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है.इससे पहले हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था, ताकि नई सरकार के गठन की प्रक्रिया पूरी की जा सके.

हिमंता बिस्वा सरमा पहली बार मई 2021 मुख्यमंत्री बने थे. जबकि असम में बीजेपी की सरकार 2016 से ही है. पहली बार सरकार बनने पर  सर्वानंद सोनेवाल को मुख्यमंत्री बनाया गया था.

हिमंता मई 2021 में असम के मुख्यमंत्री बने थे. अब 2026 में दूसरी बार चुना गया है.  वे लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं.

व‍िधायक दल का नेता चुने जाने पर क्‍या बोले हिमंता

हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, “12 मई को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में NDA मंत्रिपरिषद शपथ लेगी. मैं असम की जनता से अनुरोध करता हूं कि वे भविष्य में भी हमें अपना आशीर्वाद देते रहें. हमारा लक्ष्य असम को आगे ले जाना और इसे देश के सबसे विकसित राज्यों में से एक बनाना है. मैं असम BJP के अध्यक्ष दिलीप सैकिया के प्रति अपना आभार व्यक्त करता हूं. हम अगली सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए असम के राज्यपाल से मिलेंगे.

चुनाव में कैसे रहे नतीजे

इस चुनाव में बीजेपी नेतृत्व वाले NDA ने 126 सदस्यीय विधानसभा में 100 से ज्यादा सीटें जीतकर मजबूत वापसी की है.सरमा ने खुद जलुकबाड़ी सीट से बड़ी जीत दर्ज की.चुनाव नतीजों के बाद से ही यह तय माना जा रहा था कि पार्टी हाईकमान उन्हीं पर फिर भरोसा जताएगा.  

हालांकि हिमंंता ने अपनी राजन‍ीति की शुरुआत कांग्रेस से ही की थी. सीएम न बनाए जाने के कारण उन्‍होंने बगावत कर बीजेपी का दामन थाम लिया था.

बयानों के कारण सुर्ख‍ियों में हिमंता

हिमंता बिस्वा अपने बयानों के कारण हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं. चुनाव के दौरान उन्‍होंने वादा किया था कि वे असम से हर एक घुसपैठ‍िए को न‍िकालकर बाहर करेंगे. तो वहीं कांग्रेस के लगाए हुए आरोपों के बाद उन्‍होंने मामला दर्ज कराया था. इसके साथ ही पवन खेड़ा को लेकर कई व‍िवाद‍ित बयान भी द‍िए थे.

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री बने विजय, 9 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ, एक्ट्रेस तृषा और राहुल गांधी हुए शामिल  

ज़रूर पढ़ें