Airforce Plane Crash: असम के जोरहाट में एयरफोर्स का AN-32 विमान क्रैश, 5 जवान शहीद, जांच के आदेश

Airforce Plane Crash: असम के जोरहाट में एयरफोर्स का AN-32 विमान क्रैश हो गया है. जानकारी के अनुसार, लैंडिंग के दौरान आग लगने से यह हादसा हुआ है.
Airforce Plane Crash

असम में एयरफोर्स का विमान क्रैश

Airforce Plane Crash: असम के जोरहाट में एयरफोर्स का AN-32 विमान क्रैश हो गया है. जानकारी के अनुसार, लैंडिंग के दौरान आग लगने से यह हादसा हुआ है. एयरबेस पर मौजूद फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है. इस हादसे में 5 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि को-पायलट का इलाज जारी है. हादसे की वजह का पता लगाने के लिए एक कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी बनाई जा रही है.

वायुसेना ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि जोरहाट में AN-32 विमान हादसे का शिकार हो गया है. जानकारी के मुताबिक, एयरबेस पर विमान लैंडिंग स्ट्रिप पर लैंड नहीं कर सका. बल्कि उसकी लैंडिंग ऊबड़-खाबड़ वाले इलाके में हुई, जिसकी वजह से यह हादसा हो गया. IAF ने बताया कि स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीर वायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम ने सेवा के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया.

जानकारी के मुताबिक, जोरहाट एयरबेस पर लैंडिंग के वक्त विमान हादसा हुआ, जिसकी वजह से आग लग गई और विमान दो हिस्सों में बंट गया. एयरफोर्स ने इस हादसे की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दे दिए हैं.

ये भी पढ़ेंः गंगा और पूर्वांचल के बाद एक और एक्सप्रेसवे की सौगात, MP, UP और बिहार को दिल्ली से जोड़ेगा, जानें खासियत

22 हादसों का शिकार हो चुका है विमान AN-32

बता दें, भारतीय वायुसेना में सबसे अधिक परिवहन विमानों में उपयोग होने वाला AN-32 ही है, जो देशभर में सैनिकों की आवाजाही, लॉजिस्टिक सपोर्ट और विभिन्न ऑपरेशनल मिशनों में अहम भूमिका निभाता है, लेकिन यह 1986 से लेकर अब तक करीब 22 दुर्घटनाओं का शिकार हो चुका है. फिलहाल, अधिकारियों ने हादसे की जांच शुरू कर दी है.

ज़रूर पढ़ें