अयोध्या के बहू बेगम मकबरा परिसर में दिखा ऑस्ट्रेलियन एमू, उड़ ना सकने वाला विशाल पक्षी आखिर कैसे पहुंचा?
अयोध्या में दिखा ऑस्ट्रेलियाई पक्षी एमू
Australian Emu In Ayodhya: इन दिनों अयोध्या का ऐतिहासिक बहू बेगम मकबरा परिसर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. यहां एक मेहमान नजर आया है, जिसे देखकर सभी हैरान हैं. एक विशाल और दुर्लभ पक्षी एमू (Emu) नजर आया है, जो उड़ नहीं सकता है. अब सवाल उठ रहा है कि आखिर एमू कैसे रामनगरी तक पहुंचा?
पक्षी को देखने जुटी भीड़
जैसे ही मालूम चला कि बहू बेगम मकबरा परिसर में एमू है तो पर्यटकों और स्थानीय लोगों की भीड़ यहां पहुंचने लगी. कोई एमू की तस्वीर क्लिक करने लगा तो कोई वीडियो बनाने लगा. लोग इस विशाल पक्षी के हाव-भाव को देखकर रोमांचित हो रहे हैं.
वन विभाग ने क्या कहा?
वन विभाग के मुताबिक अयोध्या के बहू बेगम मकबरा परिसर में एमू का एक जोड़ा मौजूद है. DFO प्रखर गुप्ता ने कहा कि ये एक ऑस्ट्रेलियाई मूल का पक्षी है, जो शुतुरमुर्ग प्रजाति से जुड़ा हुआ है. ये पक्षी उड़ नहीं सकता है लेकिन इसकी तेज दौड़ने की खासियत इसे अनोखा बनाती है. फिलहाल फॉरेस्ट डिपार्टमेंट इस दुर्लभ पक्षी के जोड़े की रखवाली में जुटा हुआ है.
हालांकि इस बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि एमू का ये जोड़ा अयोध्या तक कैसे पहुंचा? इसे यहां किसी ने लाया है या किसी जगह से भटककर यहां तक पहुंचे हैं.
ये भी पढ़ें: Ganga Expressway: प्रयागराज से मेरठ के लिए बने गंगा एक्सप्रेसवे की क्या है खासियत? यहां जानें सबकुछ
एमू के बारे में कुछ खास बातें
- एमू ऑस्ट्रेलियाई मूल का विशाल पक्षी है, जो लगभग 2 मीटर तक ऊंचा होता है.
- ये 50 किमी प्रति किमी की रफ्तार से दौड़ सकता है.
- शुतुरमुर्ग के बाद ये दुनिया का दूसरा सबसे विशाल पक्षी है.
- नेचुरल हैबिटेट में ये झुंड में पाए जाते हैं. सूखे और जंगलों में 8-10 के समूह में रहते हैं.
- भारत में ये पक्षी नहीं पाया जाता है. वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत इसे संरक्षित प्रजातियों की सूची में रखा गया है.