‘स्वामी प्रसाद मौर्य की चीभ लाने के बदले 5 लाख का इनाम…’, बयान के बाद विष्णु दास ने रखा इनाम

Ayodhya Ram Mandir Donation Scam:राम मंदिर के चंदे को लेकर दिए गए बयान के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य विवादों में घिर गए हैं. एक संत ने उनके खिलाफ इनाम की घोषणा कर दी, जिससे मामला और गरमा गया है.
स्वामी प्रसाद मौर्य और विष्णु दास

स्वामी प्रसाद मौर्य और विष्णु दास

Ayodhya Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर को लेकर एक बार फिर सियासी और धार्मिक माहौल गर्म हो गया है. इस बार विवाद की वजह स्वामी प्रसाद मौर्य का वह बयान बना है, जिसमें उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे को लेकर सवाल उठाए थे. उनके इस बयान पर संत समाज के एक वर्ग ने कड़ी नाराज़गी जताई और तीखी प्रतिक्रिया दी है.

मौर्य ने आरोप लगाया कि राम मंदिर के नाम पर जुटाए गए धन के उपयोग को लेकर पारदर्शिता होनी चाहिए और इस पूरे मामले की जांच कराई जानी चाहिए.

उन्होंने कहा था कि लुटेरे करोड़ों रुपये राम मंदिर से लूट ले गए. भगवान राम उन लुटेरों को सजा तक नहीं दे सके. जब भगवान राम ये सब नहीं रोक पाए तो आपका भला कैसे होगा. उनके बयान के बाद कई धार्मिक संगठनों और संतों ने इसे करोड़ों राम भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया.

संत विष्णु दास का ऐलान

इसी बीच संत विष्णु दास ने बेहद कड़ा रुख अपनाते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ विवादित घोषणा कर दी. उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति मौर्य की जीभ काटकर लाएगा, उसे नकद इनाम दिया जाएगा. इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई और कई लोगों ने इसे कानून व्यवस्था के लिए चिंता का विषय बताया.

सोशल मीड‍िया पर छ‍िड़ी बहस

मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई. एक तरफ मौर्य के समर्थक उनके बयान को सवाल पूछने का अधिकार बता रहे हैं, तो दूसरी ओर विरोधी इसे धार्मिक आस्था पर हमला मान रहे हैं. राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि ऐसे मुद्दे अक्सर चुनावी माहौल और जनभावनाओं को प्रभावित करते हैं.

फिलहाल इस पूरे विवाद ने राम मंदिर, आस्था और राजनीति के पुराने विमर्श को फिर से चर्चा के केंद्र में ला दिया है. अब सभी की नजर इस बात पर है कि प्रशासन और कानून व्यवस्था से जुड़ी एजेंसियां इस विवादित बयानबाजी पर क्या कदम उठाती हैं और आगे यह मामला किस दिशा में बढ़ता है.

ये भी पढ़ें:मोदी कैबिनेट में होने वाला है बदलाव? किन नेताओं को मिल सकती है जगह, आज दिल्‍ली में मंथन

ज़रूर पढ़ें