‘जो हुआ सही नहीं हुआ…’, भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में क्‍या-क्‍या बोले बाबा बागेश्वर

Baba Bageshwar: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को सजा देने का अधिकार अदालत का है, न कि पुलिस का अधिकार है.
बाबा बागेश्‍वर और भरत तिवारी 

बाबा बागेश्‍वर और भरत तिवारी 

Baba Bageshwar ON Bharat Tiwari encounter: बिहार के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में अब बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भी एंट्री हो गई है. उन्होंने इस पूरे प्रकरण पर चिंता जताते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति ने आत्मसमर्पण कर दिया हो, तो उसके साथ कानून के दायरे में ही कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने जोर देकर कहा कि न्याय करने का अधिकार केवल न्यायपालिका के पास है.

धीरेंद्र शास्त्री ने भरत तिवारी को सनातन और हिंदू समाज के मुद्दों पर मुखर रहने वाला युवा बताते हुए कहा कि उसकी मौत को लेकर उठ रहे सवालों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए.

 उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी आरोपी को अपराधी मान लेने और मौके पर ही सजा देने की प्रवृत्ति लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है. उन्‍होंने सीधे तौर पर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है. उन्‍होंने यह भी कहा कि भरत तिवारी सनातन के लिए लड़ता था, जो भी हुआ है वह सही नहीं हुआ है.

जिम्मेदार लोगों पर होनी चाहिए कार्रवाई- बाबा बागेश्वर

बागेश्वर बाबा ने संकेत दिए कि वह जल्द ही भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात कर सकते हैं. उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सच सामने आना चाहिए. यदि कहीं कोई गलती हुई है तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए.  

सरकार ने द‍िए जांच के आदेश

भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर बिहार में सियासी और सामाजिक बहस लगातार तेज हो रही है. मामले में पहले ही न्यायिक जांच के आदेश दिए जा चुके हैं. वहीं मृतक की मां की शिकायत पर कुछ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ हत्या और साजिश से जुड़ी धाराओं में एफआईआर भी दर्ज की गई है.

गौरतलब है कि भोजपुर में हुए इस एनकाउंटर के बाद कई संगठनों और नेताओं ने इसकी जांच की मांग उठाई है. इसी बीच धीरेंद्र शास्त्री के बयान ने इस मामले को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक चर्चा में ला दिया है.

ये भी पढ़ें: भारत तिवारी के समर्थन में बिलौटी गांव में जुटे हजारों लोग, महापंचायत से पहले SDPO पर गिरी गाज

ज़रूर पढ़ें