पीएम मोदी से कैसे हैं राजनीतिक रिश्ते? सोनिया गांधी ने अपनी किताब में बताया
पीएम मोदी और सोनिया गांधी (File Photo)
Sonia Gandhi Book: कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने एक किताब लिखी है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है. इस किताब में उन्होंने अपनी सास यानी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक का जिक्र किया है. किताब का नाम है Belonging: a journey of love. इसमें सोनिया गांधी ने बताया कि कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनका संपर्क बेहद कम रहा है. पीएम मोदी जब भी सामने से मिलते हैं, तो दूसरी तरफ देखने लगते हैं. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार के भी कुछ फैसलों का जिक्र किया.
सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर उनके साथ संपर्क काफी कम रहा. क्योंकि वह भारत के विजन के लिए लड़ रहे थे और मैं अपने. पीएम मोदी से आज तक मेरा कोई वास्तविक संपर्क नहीं रहा है. कभी-कभार मुलाकात हो जाती है, तो एक-दूसरे का अभिवादन करते हैं. पीएम मोदी जब भी मिलते हैं वे दूसरी तरफ देखते हैं, ताकि आंख न मिलानी पड़े. लेकिन ऐसा पहले नहीं था. पहले अलग-अलग पार्टियों के नेता एक आत्मीयता के साथ मिलते थे.
आपातकाल पर क्या बोलीं सोनिया गांधी?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी सरकार के आपातकाल लागू करने के फैसले को गलती बताया. उन्होंने बताया कि यह फैसला इंदिरा गांधी को भी बाद में अहसास हुआ कि यह गलत फैसला था. आपातकाल लगाने को लेकर ही परिवार में सबके अलग मत थे. राजीव गांधी इसके बिल्कुल खिलाफ थे, लेकिन संजय गांधी लगातार आपातकाल लगाने पर जोर देते रहे. उनका कहना था कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो विपक्ष बर्बाद कर देगा. इसलिए उन्होंने रोकने के लिए ऐसा करना जरूरी है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोनिया गांधी ने कहा ‘मुझे पता है कि कई लोग इस बात पर हंसेंगे, लेकिन मेरा मानना है कि वह आपातकाल के दौरान अपनाए गए रास्ते को लेकर कभी सहज नहीं थीं. सोनिया गांधी ने आपातकाल को लेकर सरकार का गलत फैसला बताया और कहा कि बाद में उनकी सास इंदिरा गांधी को भी महसूस हो गया था. इस फैसले से परिवार के अंदर भी मतभेद और तनाव बढ़ गया था.



