Bengal Election Results AIMIM: बंगाल में ओवैसी की पार्टी का सूपड़ा साफ, इतनी सीटों पर उतारे थे उम्मीदवार

Bengal Election Results: अभी तक के रुझानों के अनुसार के पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनती नजर आ रही है. दूसरी तरफ AIMIM का सूपड़ा साफ होता दिख रहा है.
Bengal Election Results

असदुद्दीन ओवैसी

AIMIM Wiped Out Humayun Kabir U Turn: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के लिए वोटों की गिनती लगातार जारी है. अभी तक के रुझानों में पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनती नजर आ रही है. 160 सीटों के साथ भाजपा पश्चिम बंगाल में बढ़त बनाएं हुए हैं. तो वहीं दूसरी तरफ बिहार में अपने शानदार प्रदर्शन से चौंकाने वाले असदुद्दीन ओवैसी का सूपड़ा पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में पूरी तरह साफ हो गया है.

औवैसी की जमानत जब्त!

बंगाल विधानसभा चुनाव में औवैसी की जमानत जब्त होती नजर आ रही है. वे एक सीट पर भी लीड नहीं कर पा रही है. अभी तक के रुझानों की को देखा जाए तो हुमायूं कबीर को 6405 वोट मिले हैं और वे लगातार 2890 वोटों से अपनी बढ़त बनाए हुए हैं. बता दें कि AIMIM ने बिहार विधानसभा चुनाव में 5 सीटें जीती थीं. अब, बंगाल चुनाव में खाता नहीं खोल पाना उनके लिए एक बड़ी हार लग रही है.

8 सीटों पर उतारे थे उम्मीदवार

असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली AIMIM (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) ने 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में हुमायूं कबीर के स्टिंग ऑपरेशन के बाद अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया था. AIMIM ने विशेष रूप से 8 विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन वो कहीं भी दूसरे नंबर पर भी नहीं है.

क्यों हुई एआईएमआईएम की ये हालत

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रदर्शन और हाल पर राजनीतिक जानकारों का कहना है कि चुनाव से पहले विभिन्न दलों के बीच गठबंधन की स्थितियों और उनके टूटने का प्रभाव अक्सर परिणामों पर पड़ता है.

खबर अपडेट की जा रही है…

ज़रूर पढ़ें