Bharat Ratna: पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह और नरसिम्हा राव को भारत रत्न, कृषि वैज्ञानिक स्वामीनाथन को भी मिलेगा सम्मान

Bharat Ratna: इस बार तीन और हस्तियों को भारत रत्न देने का ऐलान किया गया है. बीते दिनों एलके आडवाणी और कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का ऐलान हुआ था.
Bharat Ratna

पूर्व पीएम पीवी नरसिंहा राव और चौधरी चरण सिंह

Bharat Ratna: केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और नरसिम्हा राव को भारत रत्न देने का ऐलान किया है. दोनों पूर्व प्रधानमंत्रियों के अलावा कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा. इस फैसले की जानकारी पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके दी है.

पीएम नरेंद्र मोदी ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने के फैसले पर कहा, ‘हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है. यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है. उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की.’

आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे

उन्होंने आगे कहा, ‘वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे. हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है.’ वहीं RLD नेता जयंत चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा पर ट्वीट किया, “दिल जीत लिया!”

ये भी पढ़ें: Survey: BJP के ‘मिशन साउथ’ को झटका! इस टारगेट से दूरी दिख रही पार्टी, सर्वे के आंकड़ों ने चौंकाया

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह,पीवी नरसिम्हा राव गारू और डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, ‘मैं इसका स्वागत करती हूं.”

अखिलेश यादव ने कहा, ‘चौधरी चरण सिंह जी के लिए मांग समाजवादियों ने भी की थी, जिनको भी भारत रत्न मिला है उन्हें बधाई और शुभकामनाएं. जितने भी किसान नेता और दलों ने समय-समय पर मांग की थी उन सभी को बधाई और धन्यवाद.’ बता दें कि इस साल पांच हस्तियों को भारत रत्न देने का ऐलान हो चुका है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें