भरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, BJP नेता अश्विनी चौबे अपनी सरकार पर उठाए सवाल

Bharat Tiwari Encounter:ब‍िहार के भोजपुर में हुए भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है, जिसमें विपक्ष और सत्ता पक्ष के नेता पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं.
अश्विनी चौबे ने उठाए सवाल

अश्विनी चौबे ने उठाए सवाल

Bharat Tiwari Encounter: बिहार के भोजपुर जिले में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. इस मामले में अब राजनीतिक दलों की भी एंट्री हो गई है. स्थानीय भाजपा विधायक ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. इससे एक दिन पहले सड़क जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया था.  

परिजनों का आरोप है कि भरत तिवारी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था, इसके बावजूद उस पर गोली चलाई जिससे वह मर गया. परिवार का दावा है कि घटना के दौरान वह सोशल मीडिया पर लाइव भी था. इसी वजह से एनकाउंटर की परिस्थितियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं. परिवार की मांग है कि मामले की न्यायिक या स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग तेज हो गई है.

बीजेपी विधायक ने उठाए सवाल

भाजपा विधायक अश्विनी चौबे ने कहा कि यदि जांच में किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही या गलती सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. वहीं विपक्षी नेताओं ने भी मामले की सीबीआई जांच की मांग उठाई है ताकि मौत की असली वजह और पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके.

गुस्से में इलाके के लोग

एनकाउंटर के बाद इलाके में लोगों का आक्रोश भी देखने को मिला है. एक साथ कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई. बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कुछ कर्मियों पर कार्रवाई भी की है, लेकिन परिजन और ग्रामीण इससे संतुष्ट नहीं हैं.

फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि जांच रिपोर्ट में क्या तथ्य सामने आते हैं और भरत तिवारी की मौत के पीछे की वास्तविक कहानी क्या है. दूसरी तरफ इस पूरी घटना और इससे पहले के कुछ वीड‍ियोज भी वायरल हो रहे हैं, जिनके कारण मामला और भी ज्यादा गरमाता जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया से फैल रहा था नेटवर्क? पाकिस्तान लिंक के आरोप में STF ने उत्तराखंड से दबोचा आरोपी

ज़रूर पढ़ें