सोशल मीडिया से फैल रहा था नेटवर्क? पाकिस्तान लिंक के आरोप में STF ने उत्तराखंड से दबोचा आरोपी

Pakistan Network Investigation Case: पाकिस्तान से जुड़े संदिग्ध नेटवर्क पर STF का एक्शन, मोहम्मद सलाहुद्दीन गिरफ्तार को गिरफ्तार किया गया है. जांच एजेंसियां आरोपी के विदेशी संपर्कों और कट्टरपंथी गतिविधियों के संभावित नेटवर्क की पड़ताल में जुटीं हैं.
Pakistan Network in Uttarakhand

सांकेतिक तस्वीर

Pakistan Link Accused Arrested: उत्तराखंड एसटीएफ ने एक बड़े अभियान के तहत मोहम्मद सलाहुद्दीन नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसियों का दावा है कि वह युवाओं को कट्टरपंथ की ओर प्रभावित करने वाले एक संदिग्ध नेटवर्क से जुड़ा हुआ था. प्रारंभिक जांच में उसके संपर्क पाकिस्तान में बैठे कुछ संदिग्ध हैंडलरों से जुड़े होने की बात सामने आई है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने में जुट गई हैं.

एसटीएफ के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों के जरिए कुछ लोगों के संपर्क में था. जांच में यह भी देखा जा रहा है कि क्या वह युवाओं को प्रभावित करने, उन्हें जोड़ने या किसी संगठित नेटवर्क के लिए काम कर रहा था. उसके मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरणों को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है.  

पूछताछ के दौरान मिले इनपुट के आधार पर एजेंसियां उसके देश के विभिन्न हिस्सों में मौजूद संभावित संपर्कों की भी जांच कर रही हैं. अधिकारियों का कहना है कि मामले में कई और अहम खुलासे हो सकते हैं तथा जरूरत पड़ने पर अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ की जाएगी.

जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह मामला केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं हो सकता, इसलिए इसके अंतर्राज्यीय और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की भी पड़ताल की जा रही है. फिलहाल आरोपी से लगातार पूछताछ जारी है और जांच एजेंसियां उसके वित्तीय लेनदेन, डिजिटल गतिविधियों तथा विदेशी संपर्कों की जांच कर रही हैं.

जांच एजेंसियों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में कई और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं. यही वजह है कि गिरफ्तार किए गए युवक के आस पास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें:घर में हर जगह लगाए CCTV, हर हरकत पर नजर…पति से परेशान विशाखा तिलकर ने शादी के 48 दिन बाद किया सुसाइड

ज़रूर पढ़ें