तारापुर से सम्राट चौधरी तो दानापुर से राम कृपाल यादव ठोकेंगे ताल… बिहार चुनाव के लिए BJP ने जारी की 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
सम्राट चौधरी और राम कृपाल यादव
Bihar BJP Candidate List: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मी अब चरम पर है. इस बीच बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सियासी माहौल को और गर्म कर दिया है. इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं, जिनमें डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का नाम सबसे ऊपर है, जो तारापुर सीट से अपनी किस्मत आजमाएंगे. वहीं, नीरज बबलू को छातापुर से टिकट मिला है. दानापुर से राम कृपाल यादव चुनावी ताल ठोकेंगे.
किसे कहां से मिला टिकट?
- बेतिया- रेणु देवी
- रक्सौल- प्रमोद कुमार सिन्हा
- पिपरा- श्यामबाबू प्रसाद यादव
- मधुबन- राणा रणधीर सिंह
- मोतिहारी- प्रमोद कुमार
- ढाका- पवन जायसवाल
- रीगा- बैद्यनाथ प्रसाद
- बथनाहा- अनिल कुमार राम
- परिहार- गायत्री देवी
- सीतामढ़ी- सुनील कुमार पिंटू
- बेनीपट्टी- विनोद नारायण झा
- खजौली- अरुण शंकर प्रसाद
- बिस्फी- हरिभूषण ठाकुर बचौल
- राजनगर- सुजीत पासवान
- झंझारपुर- नीतीश मिश्रा
- छातापुर- नीरज कुमार सिंह बबलू
- नरपतगंज- देवंती यादव
- फारबिसगंज- विद्यासागर केसरी
- सिकटी- विजय कुमार मंडल
- किशनगंज- स्वीटी सिंह
- बनमनखी- कृष्ण कुमार ऋषि
- पूर्णिया- विजय कुमार खेमका
- कटिहार- तारकिशोर प्रसाद
- प्राणपुर- निशा सिंह
- कोढ़ा- कविता देवी
- सहरसा- आलोक रंजन झा
- गौरा बौराम- सुजीत कुमार सिंह
- दरभंगा- संजय सरावगी
- केवटी- मुरारी मोहन झा
- जाले- जीवेश मिश्रा
- औराई- रमा निषाद
- कुढ़नी- केदार प्रसाद गुप्ता
- बरुराज- अरुण कुमार सिंह
- साहेबगंज- राजू कुमार सिंह
- बैकुंठपुर- मिथिलेश तिवारी
- सीवान- मंगल पांडेय
- दरौंदा- कर्णजीत सिंह
- गोरेयाकोठी- देवेश कांत सिंह
- तरैया- जनक सिंह
- अमनौर- कृष्ण कुमार मंटू
- हाजीपुर- अवधेश सिंह
- लालगंज-संजय कुमार सिंह
- पटेपुर (SC)-लखेंद्र कुमार रौशन
- मोहीद्दीननगर-राजेश कुमार सिंह
- बछवारा-सुरेंद्र मेहता
- तेघरा -रजनीश कुमार
- बेगूसराय-कुंदन कुमार
- भागलपुर-रोहित पांडे
- बांका -राम नारायण मंडल
- कटोरिया (ST)-पुरण लाल टुडू
- तारापुर-सम्राट चौधरी
- मुंगेर-कुमार प्रणय
- लखीसराय-विजय कुमार सिन्हा
- बिहार शरीफ-डॉ. सुनील कुमार
- दीघा-संजीव चौरासिया
- बांकीपुर-नितिन नवीन
- कुम्हरार-संजय गुप्ता
- पटनासाहिब-रत्नेश कुशवाहा
- दानापुर-रामकृपाल यादव
- बिक्रम-सिद्धार्थ सौरव
- बरहरा-राघवेंद्र प्रताप सिंह
- आरा-संजय सिंह टाइगर
- तरारी- विशाल प्रशांत
- अरवल-मनोज शर्मा
- औरंगाबाद-त्रिविक्रम सिंह
- गुरुआ-उपेन्द्र डांगी
- गया टाउन-डॉ. प्रेम कुमार
- वजीरगंज-बिरेन्द्र सिंह
- हिसुआ-अनिल सिंह
- वारसलीगंज -अरुणा देवी
- जमुई -श्रेयसी सिंह
लिस्ट में 9 महिला उम्मीदवार
71 उम्मीदवारों की लिस्ट में 9 महिला उम्मीदवारों को भी जगह मिली है. बेतिया से रेणु देवी को मैदान में उतारा गया है. वहीं, परेहार से गायत्री देवी को टिकट दिया गया है. नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र से देवंती यादव को टिकट दिया गया है. किशनगंज से स्वीटी सिंह को मौका मिला है. इसके अलावा प्राणपुर से निशा सिंह, कोढ़ा से कविता देवी, औराई से रमा निषाद, वारसलीगंज से अरुणा देवी, जमुई से श्रेयसी सिंह को टिकट दिया गया है.
ये उम्मीदवारों की पहली सूची है, और आने वाले दिनों में और नामों का ऐलान हो सकता है. 6 और 11 नवंबर 2025 को वोटिंग होगी और 14 नवंबर को रिजल्ट का बिग डे है. BJP की ये चाल बिहार की सियासत में गहरे तक असर डालने वाली है. वहीं, दूसरी पार्टियां भी अब अपनी रणनीति बनाने में जुट गई हैं.