पटना MLC सीट जीतकर नीरज कुमार के तेवर सख्त! ललन सिंह को लेकर ये क्‍या कह द‍िया?

Bihar Politics: ब‍िहार में व‍िधान पर‍िषद के चुनावों को लेकर चल रहा नाटक खत्‍म होने का नाम नहीं ले रहा है. अब नीरज स‍िंह ने ललन स‍िंह से बधाई लेने से साफ इनकार कर द‍िया है.
bihar politics

ललन स‍िंह और नीरज स‍िंह

Bihar Mlc Election: बिहार विधान परिषद चुनाव में पटना स्नातक सीट पर नीरज स‍िंह ने जीत दर्ज कर ली. इसके बाद से ही उनके तेवर बदले-बदले नजर आ रहे हैं. अब नीरज कुमार ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. उन्‍होंने साफ किया कि वह ललन सिंह से मिलने या उनका आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे. इस बयान के बाद अब एक बार फ‍िर जेडीयू में खींचतान की खबरें तेज हो चली हैं.

नीरज कुमार ने गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत की. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह जीत के बाद ललन सिंह से मिलने जाएंगे, तो उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया.

नीरज ने सवाल उठाया कि चुनाव के दौरान आखिर उनकी गलती क्या थी, जिसकी वजह से उन्हें इतनी परेशानियों का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा कि जिन लोगों को उन्हें बधाई देनी है, वे खुद बधाई दे रहे हैं.

राजनीतिक कर्ज सूद समेत लौटाऊंगा- नीरज

नीरज कुमार ने अपने बयान में राजनीतिक विरोधियों को भी निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता और पूर्वजों ने उन्हें सिखाया है कि अगर किसी से कर्ज लिया जाए, तो उसे लौटाना भी चाहिए. इसी सीख का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति में उन्हें जो कुछ मिला है, उसका हिसाब वह सूद समेत वापस करेंगे.

उनके इस बयान को चुनाव के दौरान हुए घटनाक्रम और पार्टी के भीतर विरोध करने वाले नेताओं के प्रति नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है. नीरज कुमार का कहना है कि चुनाव में जिन कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका साथ दिया, वह अब उनसे मुलाकात करेंगे.

अनंत सिंह के विरोध के बावजूद दर्ज की जीत

पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार के सामने विपक्षी उम्मीदवारों के साथ अपनी ही पार्टी के विधायक अनंत सिंह के विरोध की चुनौती भी थी. चुनाव के दौरान अनंत सिंह ने जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह का समर्थन किया था. इससे जेडीयू के भीतर मतभेद खुलकर सामने आए. हालांक‍ि अनंत स‍िंह इस चुनाव में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं.

ये भी पढ़ें: चुनाव से पहले जेल से बाहर आ पाएंगे आजम खान? हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद भी सस्‍पेंस

ज़रूर पढ़ें