खान सर पर जिन धाराओं में दर्ज हुआ केस, उनमें हो सकती है कड़ी सजा! आर्म्स एक्ट के अलावा क्‍या-क्‍या

Khan Sir Faisal Khan: बिहार की राजधानी इन द‍िनों देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है. इस चर्चा के पीछे की वजह है यहां दो कोचिंग संस्थाओं के टीचर्स की आपसी रंजिश है. मामला इतना बढ़ा कि फायरिंग और पुलिस केस के साथ-साथ बात अब जेल तक पहुंच चुकी है. पूरा मामला 2 जून […]
खान सर की गिरफ्तारी तय

खान सर की गिरफ्तारी तय

Khan Sir Faisal Khan: बिहार की राजधानी इन द‍िनों देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है. इस चर्चा के पीछे की वजह है यहां दो कोचिंग संस्थाओं के टीचर्स की आपसी रंजिश है. मामला इतना बढ़ा कि फायरिंग और पुलिस केस के साथ-साथ बात अब जेल तक पहुंच चुकी है. पूरा मामला 2 जून को खान सर के कोचिंग पर हुए हमले से शुरू हुआ. जो खान सर और रोशन आनंद के बीच का विवाद माना जा रहा है.

यह पूरा विवाद अब कानूनी रूप से गंभीर मोड़ ले चुका है. रोशन आनंद फिलहाल जेल में बंद हैं तो वहीं खान सर फरार चल रहे हैं. खान सर पर हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. ऐसे में समझते हैं कि आने वाले समय में खान सर की मुश्किलें कितनी बढ़ सकती हैं.

ग्लोबल स्टडीज के संस्थापक खान सर ने पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर नहीं करेंगे. उनके वकील अरविंद कुमार महुआर ने बताया, ‘खान सर के सरेंडर करने का कोई चांस नहीं है. उन्हें बेल लेने की जरूरत पड़ सकती है. आगे कहा कि शनिवार को कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल करने का वक्त खत्म हो गया था. हम लोग सोमवार को इसे दाखिल करेंगे.

खान सर पर गंभीर धाराओं में है मामला दर्ज

खान सर पर जो धाराएं लगाई गई हैं, वे काफी गंभीर हैं और इनमें सजा का प्रावधान भी कड़ा है.  इस केस में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत सार्वजनिक स्थान पर हथियार के इस्तेमाल को लेकर मामला दर्ज किया गया है, जिसमें अधिकतम 2 साल की सजा और जुर्माने का प्रावधान है.

इसके अलावा धारा 27 के तहत हथियार के इस्तेमाल को लेकर कम से कम 3 साल की सजा हो सकती है. वहीं धारा 35 के तहत संयुक्त जिम्मेदारी (Joint Liability) भी तय की जा सकती है. इन सब में सबसे गंभीर धारा हत्या के प्रयास की है. यही वजह है कि उनकी मुश्किलें बढ़ना तय हैं.

गिरफ्तारी की कोशिश में लगी पुलिस

खान सर एक तरफ जहां पुलिस से भागते नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस भी उनकी गिरफ्तारी के लिए अलर्ट मोड पर काम कर रही है. शहर में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही है. इसके साथ ही उनके ठिकानों के आसपास सादे लिबास में पुलिसकर्मी मौजूद हैं.

शुक्रवार को लॉ-एंड-ऑर्डर को लेकर IG ऑफिस में पुलिस की हाई लेवल मीटिंग हुई. पुलिस ने छात्रों से अपील की थी कि वो किसी कोचिंग सेंटर के बहकावे में ना आएं. 

ये भी पढ़ें:खान सर को अरेस्ट नहीं कर पाई पुलिस! रातभर चले ड्रामे के बाद अब सरेंडर की तैयारी, कोचिंग के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

ज़रूर पढ़ें