‘अरे ई जो लड़की है, क्या जानती है?’ राबड़ी देवी पर भड़क गए CM नीतीश कुमार

CM Nitish Kumar On Rabri Devi: बिहार विधान परिषद में सीएम नीतीश कुमार आज राबड़ी देवी पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा, ई जो लड़की है, वह क्या जानती है?
CM Nitish Kumar Rabri Devi

राबड़ी देवी और नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

Bihar Vidhan Parishad: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को बिहार विधान परिषद में काफी नाराज दिखे. सीएम नीतीश ने राबड़ी देवी पर इशारा करते हुए तीखा हमला बोला. सोमवार को जहां सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरने का प्रयास किया. वहीं बाद में सीएम नीतीश और राबड़ी देवी आमने-सामने हो गए. विपक्ष के हंगामे पर सीएम ने कहा, ‘तुम लोग सिर्फ हल्ला करना जानते हो.’

राबड़ी देवी को क्या बोले CM नीतीश कुमार?

सीएम नीतीश कुमार ने कहा, ‘यह तीन लोग जो महिला हैं, वह बहुत हल्ला कर रही हैं, वह क्या जानती हैं, कुछ जानती भी हैं?’ इतना बोलने के बाद नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी की ओर इशारा किया और बोले, ‘ई जो लड़की है, वह क्या जानती है? यह लोग बहुत हल्ला कर रहे हैं. इन लोगों पर भी एक्शन होना चाहिए.’

हंगामेदार रही विधान परिषद की बैठक

आज सदन की कार्रवाई शुरू से ही हंगामेदार रही. विपक्ष ने कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरने का प्रयास किया और जमकर हंगामा किया. इस दौरान महिला सदस्यों ने भी जमकर नारेबाजी की. जब हंगामा काफी बढ़ गया, तो सीएम नीतीश कुमार नाराज हो गए. सीएम ने नाराज होने पर मामला और गरमा गया, फिर सीएम ने महिला सदस्यों को जमकर सुनाया.

ये भी पढ़ेंः लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला पर क्यों आगबबूला है विपक्ष? ला सकता है अविश्वास प्रस्ताव

3 दिन पहले भी तेजस्वी यादव पर भड़के थे CM

इस दौरान सभापति ने भी हस्तक्षेप किया लेकिन विपक्ष उनकी बातों को नजरअंदाज करता रहा. सभापति कई बार बोले कि आप लोग बैठ जाइए. मुख्यमंत्री बोल रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद विपक्ष सुनने को तैयार नहीं हुआ. हंगामे और नारेबाजी के बीच सीएम नीतीश कुमार बोलते रहे. उन्होने कहा, आज तक तो आप लोगों ने कोई काम ही नहीं किया है. ये कोई तरीका है. तीन दिन पहले भी नीतीश कुमार तेजस्वी यादव पर जमकर भड़के थे और उन्हें बच्चा कहा था.

ज़रूर पढ़ें