हरीश दिवेदी को युवा मोर्चा, सतीश पूनिया को ST मोर्चे की कमान, भाजपा के 7 मोर्चा प्रभारियों का ऐलान
भाजपा (फाइल फोटो)
BJP New Morcha Incharges: भारतीय जनता पार्टी ने अपने 7 मोर्चा प्रभारियों का ऐलान कर दिया है. जिसमें युवा मोर्चा की कमान हरीश दिवेदी को मिली है. यहां जानें किसे क्या जिम्मेदारी मिली. नई टीम में पुराने अनुभवी नेताओं के साथ युवा चेहरों का संतुलन देखने को मिल रहा है. भाजपा की नई संगठनात्मक टीम में सोशल मीडिया और चुनावी मैनेजमेंट पर भी खास फोकस दिखाई दे रहा है.
भाजपा ने पहले नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान किया. इसके बाद अब अलग-अलग मोर्चा प्रभारियों की भी घोषणा कर दी. इन नियुक्तियों से यह तो साफ हो गया है कि भाजपा ने संगठन को चुनावी मोड में लाने की तैयारी तेज कर दी है. मोर्चा प्रभारी की लिस्ट में युवा से लेकर महिला, SC, OBC, ST, किसान और अल्पसंख्यक शामिल हैं.
किस नेता को क्या जिम्मेदारी?
- युवा मोर्चा- हरीश दिवेदी
- महिला मोर्चा- डी. पुरंदेश्वरी
- एससी मोर्चा- संजय भाटिया
- ओबीसी मोर्चा – वैजयंत पांडा
- किसान मोर्चा – लाल सिंह आर्या
- एसटी मोर्चा – सतीश पूनिया
- अल्पसंख्यक मोर्चा- गजेंद्र पटेल
ये भी पढ़ेंः ‘थोड़ी मैथ्स भी सीख लो…’, किस पर भड़के शहजाद पूनावाला? राहुल गांधी जैसा IQ लेवल बताया
किस मोर्चा का कौन अध्यक्ष?
भाजपा ने इससे पहले भी मोर्चों के राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान किया था. जिसमें युवा मोर्चा की कमान सांसद हेमांग जोशी, महिला मोर्चा की जिम्मेदारी रूप कुमारी चौधरी, किसान मोर्चा बंसीलाल गुर्जर, ओबीसी मोर्चा अमरपाल मौर्य, अनुसूचित जाति मोर्चा शिवेश कुमार राम, अल्पसंख्यक मोर्चा कुंवर बासित अली और एसटी मोर्चा की मन्नालाल रावत को सौंपी गई है.