CM योगी ही होंगे फेस… यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन का बड़ा दावा
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन और सीएम योगी
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश में अगले साल यानी की 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इस चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. उत्तर प्रदेश में बीजेपी के सीएम फेस को लेकर पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि अगले चुनाव में योगी आदित्यनाथ ही फेस रहेंगे.
उत्तर प्रदेश में बीजेपी का अगला चेहरा कौन होगा? इसकी चर्चाएं लंबे समय से हो रही थीं. कई लोगों का मानना था कि बीजेपी सीएम योगी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ेगी तो कई लोगों का मानना था कि किसी नए चेहरे को मौका मिल सकता है.
योगी आदित्यनाथ को लेकर क्या बोले नितिन नवीन
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में बीजेपी का रुख साफ कर दिया है.उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं, उन्हीं के नेतृत्व में ही अगला चुनाव लड़ा जाएगा. सीएम योगी के नाम के ऐलान के साथ नितिन नवीन ने यूपी में हैट्रिक लगाने का दावा भी कर दिया है.
यूपी में तीसरी बार बनेगी सरकार- बीजेपी अध्यक्ष
नितिन नवीन ने सीएम योगी के कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा कि पहले और आज के यूपी में बड़ा बदलाव हुआ है. पहले यूपी को डर और अपराध के लिए ही जाना जाता था. लेकिन आज यूपी की पहचान कानून व्यवस्था और एक्सप्रेसवे के लिए हो रही है. हमारी सरकार ने यूपी हर वर्ग के लिए काम किया है. सब चीजें हमारे लिए स्पष्ट रूप से हमारे तीसरे सरकार बनाने के लिए, हैट्रिक लगाने के लिए काफी है. सीधे तौर पर कहें तो खुद पार्टी अध्यक्ष को यूपी में तीसरी बार जीत की पूरी उम्मीद है.
2027 में होने वाले हैं चुनाव
उत्तर प्रदेश में अगले साल यानी की 2027 में विधानसभा चुनाव होंगे. पिछले 10 सालों से प्रदेश में बीजेपी की सरकार है और योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री हैं. इस बार के चुनाव में बीजेपी ने पहले ही सीएम चेहरे का सस्पेंस खत्म कर दिया है.
ये भी पढ़ें: Live: बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, मुर्शिदाबाद से लेकर सिलीगुड़ी तक बवाल