Budget 2026: अब गाड़ियां चलाना होगा सस्ता! बजट में CNG पर हुआ ये बड़ा ऐलान

Budget 2026: केंद्र सरकार के इस फैसले की वजह से बायोगैस बेस्ड फ्यूल सस्ता हो जाएगा. इसका असर CNG वाहनों की कीमत और ऑटो इंडस्ट्री पर पड़ेगी. सीएनजी के सस्ता होने पर आम लोगों को राहत मिलेगी और वाहन चलाना सस्ता हो जाएगा.
budget 2026 lower price of CNG will cheaper vehicles

बजट 2026: सीएनजी के दाम कम होने से गाड़ियां सस्ती होंगी

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए बजट 2026 (Budget 2026) में CNG को लेकर बड़ा ऐलान किया है. इसका सीधा फायदा सीएनजी गाड़ी चलाने वालों को मिलेगा. इससे आम लोगों के साथ-साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स को लाभ मिलेगा.

CNG गाड़ी चलाना होगा सस्ता

दरअसल, वित्त मंत्री सीतारमण ने बजट 2026 में बायोगैस मिक्सड सीएनजी () पर कस्टम ड्यूटी की कैलकुलेशन में बदलाव करने की घोषणा की है. इस वजह से अब सीमा शुल्क (Custom Duty) की गणना करते वक्त बायोगैस मिक्सड सीएनजी में छूट मिलेगी.

केंद्र सरकार के इस फैसले की वजह से बायोगैस बेस्ड फ्यूल सस्ता हो जाएगा. इसका असर CNG वाहनों की कीमत और ऑटो इंडस्ट्री पर पड़ेगी. सीएनजी के सस्ता होने पर आम लोगों को राहत मिलेगी और वाहन चलाना सस्ता हो जाएगा.

इलेक्ट्रिक व्हीकल सस्ते होंगे

बजट में वित्त मंत्री ने बैटरी के घटकों को सस्ता करने का ऐलान किया है. इससे लिथियम जैसे उत्पाद सस्ते होने से बैटरियों के निर्माण की लागत कम होगी. इसका सीधा सा मतलब है कि बैटरियों की कीमत कम हो जाएगी. वहीं, इलेक्ट्रिक व्हीकल के दाम पेट्रोल और डीजल गाड़ियों के करीब आ जाएंगे.

जिन लोगों के पास इलेक्ट्रिक व्हीकल है, उन्हें पुरानी बैटरी बदलना है तो सस्ती पड़ेगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बैटरी की कीमतों में 15-20 फीसदी कमी आएगी. ईवी की कुल कीमत में 40 से 50 फीसदी हिस्सा बैटरी का होता है.

ये भी पढ़ें: क्या है रेयर अर्थ कॉरिडोर? जिसको लेकर निर्मला सीतारमण ने किया बड़ा ऐलान, ‘ड्रैगन’ को लगेगा तगड़ा झटका

ग्राहकों को मिलेगा फायदा

ईवी की कीमतें कम होने से इसका सीधा फायदा ग्राहकों को होगा. इलेक्ट्रिक व्हीकल में हजारों रुपये की छूट मिलेगी. इस बजट में नागरिकों विमानों के पुर्जों और इनके रखरखाव पर सीमा शुल्क कर पर छूट दी गई है. इससे एविएशन सेक्टर लागत कम होगी.

ज़रूर पढ़ें