CBSE Result 2026: 10वीं का बोर्ड रिजल्ट जल्द, कैसे डाउनलोड करें मार्कशीट; पूरा प्रोसेस यहां समझें
CBSE 10th Result Update 2026
CBSE Board Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद(CBSE) का 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है. इस रिजल्ट का लगभग 25 लाख स्टूडेंट्स को इंतजार है. जानकारी के मुताबिक 10वीं का रिजल्ट अप्रैल में दूसरे या तीसरे हफ्ते आ सकता है. रिजल्ट को ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन चेक किया जा सकता है.
CBSE की परीक्षा में कुल 43 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए
सीबीएससी बोर्ड की परीक्षा में 10वीं और 12वीं दोनों क्लासेज को मिलाकर कुल 43 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं. इनमें 25 लाख छात्र-छात्राएं अकेले 10वीं क्लास के हैं. 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित हुई थी. 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं पहले ही खत्म हो चुकी हैं. जबकि कॉपी की जांच भी आखिरी चरण में हैं. कॉपियों की जांच के साथ ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. बताया जा रहा है कि अगर सबकुछ समय पर हुआ तो 15 अप्रैल से 20 अप्रैल तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा.
Result को कैसे चेक करें?
सीबीएससी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद मार्कशीट देखने के लिए आपको केंद्रीय बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट https://results.cbse.nic.in/ पर जाना होगा. रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर, एडिमिट कार्ड आईडी और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी. जानकारी इनपुट करते ही स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट वेबसाइट पर देख सकेंगे. इसके अलावा इन वेबसाइट्स umang.gov.in/ और results.digilocker.gov.in पर भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है.
मई में होगी 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा
सीबीएससी की बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार होती हैं. 10वीं की पहली बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं. जिनके रिजल्ट्स 15 से 20 अप्रैल में आने की संभावना है. पहली परीक्षा के रिजल्ट आने के साथ ही दूसरी परीक्षा मई महीने के दूसरे सप्ताह में होगी. पहली परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद ही दूसरी परीक्षा का शेड्यूल भी जारी हो जाएगा.
हालांकि सीबीएससी की 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं अभी भी जारी हैं, जो कि 10 अप्रैल तक चलेंगी. बताया जा रहा कि 12वीं की परीक्षा खत्म होने के बाद इसका रिजल्ट मई के पहले या दूसरे हफ्ते में आ सकता है.
ऑनलाइन आंसर शीट होगी उपलब्ध
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए स्टूडेंट्स की आंसर शीट की फोटो कॉपी उपलब्ध करवाती है. इस बार भी ऑनलाइन आंसर शीट उपलब्ध करवाई जाएगी. अगर कोई छात्र या छात्रा अपने नंबर से संतुष्ठ नहीं है तो वह री-इवैल्यूशन के लिए आवेदन कर सकेंगे.
ये भी पढे़ं: ‘शीशमहल में राघव चड्ढा को मुर्गा बनाकर पीटा गया था’, हरियाणा के पूर्व AAP अध्यक्ष बोले- इलाज करवाने के लिए गए थे लंदन