‘शीशमहल में राघव चड्ढा को मुर्गा बनाकर पीटा गया था’, हरियाणा के पूर्व AAP अध्यक्ष बोले- इलाज करवाने के लिए गए थे लंदन

नवीन जयहिंद से सवाल करते हुए कहा कि आप बताइए वो चार लोग कौन थे, जिनके सामने आपको मुर्गा बनाकर पीटा गया.
Naveen Jai Singh Attacked on raghav Chadha.

हरियाणा के आम आदमी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने राघव चड्ढा को लेकर बड़ा दावा किया है.

Raghav Chadha beaten in ‘Sheesh Mahal’: आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटा दिया गया है. लेकिन इसके साथ ही राघव चड्ढा को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. अब हरियाणा में आम आदमी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने राघव चड्ढा को लेकर बड़ा दावा किया है. नवीन जय हिंद का कहना है कि आप सांसद राघव चड्ढा को शीश महल में मुर्गा बनाकर पीटा गया था.

‘जब सैलाब आया था तो आंखों में चोट आई थी’

आम आदमी पार्टी के हरियाणा के पूर्व अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में नवीन जय हिंद ने राघव चड्ढा के उस बयान पर तंज कसा है, जिसमें राघव चड्ढा ने खुद को दरिया बताया था. नवीन जय हिंद ने कहा, ‘नमस्ते राम-राम. मैंने अपने पुराने साथी राघव चड्ढा का एक वीडियो देखा. अभी वह राज्यसभा में सांसद हैं. पता चला है कि उनको राज्यसभा में उपनेता के पद से हटा दिया है. अब वह कह रहे हैं कि मैं दरिया हूं, सैलाब आएगा. मैं बताना चाहता हूं कि वह दिल्ली और पंजाब के मालदार हैं, राजदार हैं तो वह बताएं. राघव चड्ढा वह बात बताएं जब उनको केजरीवाल के आवास यानी शीशमहल पर मुर्गा बनाकर पीटा गया था, तो वह लोगों को यह बात क्यों नहीं बता रहे हैं. उस समय जब सैलाब आया था तो क्यों नहीं वह बात बताते हैं. जब सैलाब आया था तो आंखों में चोट आई थी. तब रोते हुए इलाज करवाने के लिए इंग्लैंड गए थे, यह बात क्यों नहीं बता रहे हैं.

‘राघव नाम तगड़ा है, बताओ किन चार लोगों के सामने पीटा गया’

नवीन जयहिंद ने आगे कहा, ‘जब उस समय मालदार, सूटकेस डील हुई थी तो क्यों नहीं बताते हैं. मेरे भाई राघव चड्ढा आप राज्यसभा में हैं, इतना बोलते हैं तो आप वह भी बोलिए. आप बताइए वो चार लोग कौन थे, जिनके सामने आपको मुर्गा बनाकर पीटा गया. आपसे मालदार के बारे में पूछताछ की गई. आप रोते रहे, लेकिन आप को पूछने वाला कोई नहीं था. अब क्या बताने की जरूरत है. अरे हिम्मत करो राघव. राघव नाम कितना तगड़ा नाम है. बताओ तुम्हारी पिटाई की गई थी.

लोग सोच रहे हैं कि बीवी के साथ घूमने गए थे. लेकिन आप बताएं कि आपके साथ क्या हुआ था. हिम्मत करके सच्चाई सबके सामने रखिए.’

राघव चड्ढा ने कहा था- वक्त आने पर सैलाब बनता हूं

वहीं राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद आप सांसद राघव चड्ढा ने शेर सुनाते हुए अपने चाहने वालों से अपील की थी- ‘मेरा हाथ और मेरा साथ थामे रखिएगा. मैं आपसे हूं और आपके लिए हूं. जिन लोगों ने पार्लियामेंट मुझसे मेरे बोलने का अधिकार मुझसे छीन लिया. मुझे खामोश कर दिया. उनसे मैं कहना चाहता हूं कि मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना. मैं वो दरिया हूं, जो वक्त आने पर सैलाब बनता हूं.’

ये भी पढे़ं: कमर्शियल सिलेंडर की जगह कर रहे घरेलू गैस का इस्‍तेमाल? हो सकती है बड़ी मुश्किल

ज़रूर पढ़ें