दिल्‍ली में प्रदर्शन से पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी पर एक्शन, गुरुग्राम में पुलिस ने हिरासत में लिया

YouTuber Dhruv Rathi: द‍िल्‍ली में जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन से पहले पुल‍िस एक्‍शन मोड में आ गई है. यूट्यूबर ध्रुव राठी को शनिवार सुबह गुरुग्राम में पुलिस ने हिरासत में ले लिया.
Dhruv Rathi

यूट्यूबर ध्रुव राठी

YouTuber Dhruv Rathi: द‍िल्‍ली में जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन से पहले पुल‍िस एक्‍शन मोड में आ गई है. यूट्यूबर ध्रुव राठी को शनिवार सुबह गुरुग्राम में पुलिस ने हिरासत में ले लिया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने सुबह करीब 8 बजे यह कार्रवाई की है. ध्रुव ने पहले ही ऐलान किया था वह सीजेपी के प्रोटेस्‍ट में शामिल होंगे. इससे पहले वह बेंगलुरु के प्रदर्शन में भी शामिल हुए थे.

ध्रुव राठी को हिरासत में लिए जाने की खबर ऐसे समय आई है, जब दिल्ली में 10 अक्टूबर को CJP का प्रदर्शन होने वाला है. इस प्रदर्शन के जरिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है.

ध्रुव राठी की हिरासत को लेकर फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि पुलिस ने यह कदम किस आधार पर उठाया है? इस कार्रवाई को लेकर पुलिस की तरफ से भी कोई बयान सामने नहीं आया है.

सोशल मीड‍िया पर ध्रुव ने किया था पोस्‍ट

इस कार्रवाई के पीछे की वजह उनकी एक सोशल मीड‍िया पोस्‍ट को माना जा रहा है. शुक्रवार को ध्रुव राठी ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए लोगों से जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी.

ये भी पढ़ें: Delhi CJP Protest Live: द‍िल्‍ली पहुंचने वाले हैं अभ‍िजीत दीपके, प्रदर्शन से पहले CJP के लोगों को उठा रही पुल‍िस

ज़रूर पढ़ें