बर्थडे के दिन तिहाड़ जेल भेजे गए आशुतोष रांका, सौरव दास भी 5 दिनों की न्यायिक हिरासत में, जंतर-मंतर पर जबरन घुसना पड़ा भारी
अंजिक्य शिंदे, आशुतोष रांका और सौरव दास
Ashutosh and Saurav Judicial Custody: दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन के मामले में कॉकरोच जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है. आशुतोष रांका और सौरव दास को 5 दिनों की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया गया है. सीजेपी नेताओं को एहतियातन गिरफ्तार करने के बाद SEM कोर्ट में पेश किया गया था. सीजेपी के सह संयोजक और प्रवक्ता आशुतोष रांका का आज जन्मदिन है. बर्थडे के दिन ही उन्हें जेल भेज दिया गया है. अभिजीत दिपके ने उन्हें शुभकामनाएं भी दी हैं.
तिहाड़ जेल भेजे गए
आशुतोष रांका और सौरव दास को पांच दिनों की रिमांड पर तिहाड़ जेल भेज दिया गया है. वहीं, अजिंक्य शिंदे को पीस बॉन्ड भरने के बाद रिहा कर दिया गया है. पुलिस का कहना है कि दोनों ने भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता(BNSS) की धारा 163 का उल्लंघन किया है. इसके साथ ही रिपीट ऑफेंडर बताया.
#WATCH | Delhi: Cockroach Janta Party (CJP) Chief Spokesperson Saurav Das and its National Spokesperson Ashutosh Ranka being brought out of Mandir Marg Police Station. They have been sent to 5-day judicial custody. https://t.co/LIcRzFwutx
— ANI (@ANI) October 14, 2026
अभिजीत दिपके ने उठाए सवाल
CJP फाउंडर अभिजीत दिपके ने रांका और दास को तिहाड़ भेजे जाने पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि आशु और सौरव को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उनकी गलती? जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराना.
Ashu and Saurav have been sent to 5 days judicial custody. Their fault? Unfurling tricolour at Jantar Mantar. Show some guts, @narendramodi. If you’re so determined to crush dissent, have the courage to officially declare an Emergency instead of hiding behind these cowardly tactics.
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) October 14, 2026
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए आगे लिखा कि थोड़ी हिम्मत दिखाइए, अगर आप विरोध की आवाज को दबाने के लिए इतने ही पक्के इरादे वाले हैं, तो इन कायरतापूर्ण तरीकों की आड़ लेने के बजाय आधिकारिक तौर पर आपातकाल (Emergency) घोषित करने की हिम्मत दिखाइए.
ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी पर महिला ने चाकू से किया हमला! TMC का आरोप- हमलावर नशे में थी
क्या है पूरा मामला?
केंद्र सरकार ने जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया है. इसके स्थान पर सीबीडी ग्राउंड, बुराड़ी ग्राउंड और रामलीला मैदान को प्रदर्शनस्थल के तौर पर चिन्हित किया गया है. मंगलवार (13 अक्टूबर) को आशुतोष रांका और सौरव दास समेत अन्य सीजेपी नेताओं ने बिना अनुमति जंतर-मंतर क्षेत्र में प्रवेश किया था और तिरंगा फहराया था. सीजेपी नेताओं पर दर्ज प्राथमिकी में शांति बनाए रखने के लिए किए गए पीस बॉन्ड की शर्तों के उल्लंघन की धाराएं भी जोड़ी गई हैं.