CJP Protest Live: छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे तेज प्रताप यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया
CJP Protest Live Jantar Mantar: देश की राजधानी जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन जारी है. आज सरकार और सीजेपी के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर बातचीत होने वाली है.
CJP Protest Live Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा CJP आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर जुटे प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ रही है. आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी प्रमुख मांगों पर ठोस फैसला नहीं होता, प्रदर्शन जारी रहेगा, सीजेपी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी हुई है.
प्रदर्शन के बीच आज केंद्र सरकार और CJP प्रतिनिधियों के बीच बातचीत का तीसरा दौर होने वाला है. इससे पहले शुक्रवार को हुई बैठक में दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन पाई थी. CJP की ओर से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को प्रमुख है.
जंतर मंतर के प्रदर्शन के पल पल के अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग पढ़ते रहें…