‘आपके पास सत्ता, लेकिन सड़कें…’, CJP आंदोलन से पहले भड़के अभिजीत दीपके, दी चेतावनी
CJP आंदोलन से पहले भड़के अभिजीत दीपके
Abhijit Dipke Protest Warning: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) एक बार फिर बड़े आंदोलन की तैयारी कर रही है. इस बार बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में आंदोलन करने की घोषणा की है. अभिजीत दीपके ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सत्ता भले ही आपके पास हो, लेकिन सड़कें हमारी हैं और इन्हीं सड़कों से हम, यानी भारत के लोग, अपना लोकतंत्र वापस हासिल करेंगे. जानें किन मु्द्दों को लेकर सीजेपी प्रदर्शन करने जा रही है.
दरअसल, सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन करने की बात कही है. सीजेपी ने बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में बड़ा आंदोलन करने की तैयारी की है. आंदोलन में शामिल होने के लिए ध्रुव राठी और प्रकाश राज को भी आमंत्रित किया गया है. इसकी जानकारी खुद दीपके ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए दी है.
You may hold the power, but the streets belong to us. And it is from these very streets that we, the people of India, will reclaim our democracy. Jai Hind 🇮🇳
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) October 8, 2026
ध्रुव राठी और प्रकाश राज भी हो रहे शामिल
वीडियो शेयर करते हुए दीपके ने कहा कि मैं बेंगलुरु प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए आया हूं. मेरे पास आपके लिए एक सरप्राइज है. इस दौरान उन्होंने वीडियो में ध्रुव राठी को दिखाया. ध्रुव ने कहा कि नमस्कार दोस्तों, ये लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है. कल मिलते हैं, 8 अक्टूबर को फ्रीडम पार्क में. और जो दिल्ली में दोस्त हैं, 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आना नहीं भूलना. वहीं प्रकाश राज बोले- ‘आली रे आली, आता ज्ञानु की ची बारी आली.’ अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ेंः दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों से मारपीट! कांग्रेस ने किया था प्रोटेस्ट, फुटेज के आधार पर दर्ज होगी FIR
जंतर-मंतर में 10 अक्टूबर से होगा प्रदर्शन
बता दें, बेंगलुरु में आज सुबह साढ़े 10 बजे से प्रोटेस्ट शुरू हो गया है. इसके बाद 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर मंतर में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा. दिल्ली में अभी चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर उतर आई है. राहुल-प्रियंका समेत बड़े कांग्रेसी नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.