CJP के प्रदर्शन से किसे नुकसान? मुंबई के व्यापारियों ने बताई अपनी परेशानी, सड़कों पर उतरे

मुंबई में अब विरोध प्रदर्शन की वजह से व्यापारी खासे परेशान नजर आ रहे हैं. यही वजह है कि अब वह भी सड़क पर आ चुके हैं. उन्‍होंने मांग की है कि त्‍योहारी सीजन में ये सब नहीं किया जाए. ऐसा होने की वजह से उनको काफी नुकसान हो रहा है.
cjp protest (3) (1)

सीजेपी प्रोटेस्‍ट के व‍िरोध में व्‍यापारी

Mumbai Traders: देशभर के कई शहरों में इस समय वोट चोरी और मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. इन विरोध प्रदर्शनों की वजह से व्यापार सबसे ज्यादा परेशान नजर आ रहे हैं. यही वजह है कि मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन को लेकर व्यापारियों की नाराजगी सामने आई है.

त्योहारों के सीजन में बाजारों में खरीदारी के बीच व्यापारियों का कहना है कि प्रदर्शन के कारण ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित होती है, जिससे दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ सकता है. व्यापारियों ने प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि वे अपनी बात रखने के लिए ऐसी जगह चुनें, जहां आम लोगों की आवाजाही और कारोबार पर असर न पड़े.

त्योहारों के सीजन में कारोबार प्रभावित होने की चिंता

व्यापारी वीरेन शाह ने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक को विरोध करने का अधिकार है. लेकिन, प्रदर्शन के कारण शहर की सामान्य गतिविधियां बाधित नहीं होनी चाहिए. त्योहारों के दौरान बाजारों में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं. ऐसे में यदि दुकानों के आसपास प्रदर्शन होता है या रास्तों पर भीड़ जमा होती है, तो ग्राहक बाजार आने से बच सकते हैं.

‘विरोध करें, लेकिन तय जगह पर’

वीरेन शाह के मुताबिक, प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थानों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए. इससे प्रदर्शनकारियों को अपनी बात रखने का मौका मिलेगा. आम लोगों को भी परेशानी नहीं होगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी राजनीतिक दल से जुड़े नहीं हैं. उनका मुद्दा कारोबार और आम लोगों की सुविधा से जुड़ा है.

शिवसेना UBT नेता ने व्यापारियों के आरोपों पर उठाए सवाल

दूसरी तरफ, प्रदर्शन में शामिल शिवसेना उद्योग बालासाहेब ठाकरे पार्टी के नेता अवधेश शुक्ला ने व्यापारियों की आपत्तियों पर सवाल उठाए. उनका आरोप है कि प्रदर्शन का विरोध करने वाले व्यापारी सत्तारूढ़ पक्ष के समर्थन में ऐसा कर रहे हैं.बीजेपी के कहने पर विरोध की आवाज उठाई जा रही है.

ये भी पढ़ें:Live: तिरंगा मार्च से पहले हिरासत में दिपके और नेहा, CP में समर्थकों का जमावड़ा

ज़रूर पढ़ें