‘सरकार की साजिश को हमने रोका…’, प्रियंका बोलीं- BJP की मीड‍ियाबाजी और PR अब नहीं चलेगा

Women Reservation Bill: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार की साजिश को कल विपक्ष ने नाकाम कर द‍िया है. वे इसके जरिए विपक्ष को महिला विरोधी बताकर मसीहा बनना चाहते थे, जो विपक्ष ने होने नहीं दिया.  
प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी

Women Reservation Bill: लोकसभा में शुक्रवार को महिला आरक्षण ब‍िल गिर गया. इसके बाद से ही बीजेपी कांग्रेस पर कई तरह के आरोप लगा रही है. इन सब के बीच अब कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रेस कांफ्रेंस की. उन्‍होंने कहा क‍ि कल लोकसभा में जो हुआ वो लोकतंत्र की बहुत बड़ी जीत है. सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण के जरिए सत्ता में बने रहने की साजिश कर रही थी, जो नाकाम हुई है.

प्रियंका ने कहा कि मुझे लगता है कि यह एक साजिश है कि किसी भी तरह उन्हें सत्ता में बने रहना है. इसलिए, इसे हासिल करने के लिए, वे योजना बना रहे हैं कि महिलाओं का इस्तेमाल करके हमेशा के लिए सत्ता में कैसे बने रहें. उन्हें लगा कि अगर यह बिल पास हो गया, तो वे जीत जाएंगे. अगर यह पास नहीं हुआ, तो वे दूसरी पार्टियों को ‘महिला-विरोधी’ बताकर खुद को महिलाओं का मसीहा साबित कर देंगे.

2023 वाला बिल लागू करें हम साथ हैं- प्रियंका

कांग्रेस सांसद प्रियंका ने कहा कि यह एक ‘काला दिन’ है, क्योंकि उन्हें पहली बार एक ज़ोरदार झटका लगा है, जिसके वे हकदार थे. आज महिलाओं की समस्याएं तेज़ी से बढ़ रही हैं और संघर्ष भी बढ़ रहा है. महिलाएं बेवकूफ नहीं हैं. वे सब कुछ देखती हैं. अब PR और मीडिया का शोर-शराबा अब और नहीं चलेगा. अगर आप सच में कुछ ठोस करना चाहते हैं, तो वह बिल वापस लाइए जो 2023 में सर्वसम्मति से पास हुआ था, जिसे सभी पार्टियों का समर्थन मिला था.

आगे कहा कि अगर आपको उसमें कुछ छोटे-मोटे बदलाव करने हैं ताकि उसे अभी लागू किया जा सके, तो वे बदलाव कीजिए और उसे अभी लागू कीजिए. महिलाओं को उनके अधिकार दीजिए. लेकिन, बातों को तोड़-मरोड़कर और दूसरी चीज़ों से जोड़कर उन्हें गुमराह करने की कोशिश मत कीजिए. इसे अभी कीजिए. हम सब तैयार हैं.”

उन्‍होंने कहा कि हम बहुत साफ़-साफ़ कह रहे हैं और हम हर मंच से यह बात कहेंगे, हम हर राज्य में यह बात कहेंगे. सिर्फ़ कांग्रेस पार्टी ही नहीं, बल्कि ‘INDIA’ गठबंधन की हर पार्टी यह बात बहुत साफ़-साफ़ कहेगी. वह 2023 वाला कानून वापस लाइए जो पास हुआ था. उसे 2029 तक लागू करने के लिए आप उसमें जो भी बदलाव करना चाहते हैं, कीजिए—हम उसका पूरा समर्थन करेंगे.

सरकार के लिए हालात बदल गए

प्रियंका ने कहा कि मौजूदा सरकार के लिए हालात बदल गए हैं.  उनके कामों से यह बात साफ़ दिखाई देती है. पहली बात तो यह कि उन पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बहुत ज्यादा है. वे जो भी कदम उठा रहे हैं, जैसा कि मेरे भाई ने कई बार कहा है. मुझे नहीं लगता कि कोई भी भारतीय प्रधानमंत्री उन शर्तों को स्वीकार करता, जिन्हें उन्होंने स्वीकार किया है. जो डील उन्होंने US के साथ की है.

आज जनता पूरी तरह से परेशान

प्रियंका ने कहा कि इस समय जनता कई समस्याओं से जूझ रही है. जैसे गैस, फल, सब्जियों, हर चीज के दाम बढ़ गए हैं.इसका बोझ महिलाओं के कंधों पर है.वे अपने महिला मोर्चा को जिसके भी घर के सामने चाहें, ले जा सकती हैं. स देश को अब यह बात समझ आ गई है कि वे अपनी बात पर कायम नहीं रहते हैं.उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: दिल्‍ली के अहंकार को तमिलनाडु ने हराया…’ महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद स्‍टाल‍िन का हमला

ज़रूर पढ़ें