Delhi Internet Shutdown: दिल्ली में आज रात 10 बजे से इंटरनेट बंद, CJP के प्रोटेस्ट से पहले एक्शन
फाइल फोटो
दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बार फिर से बड़ा प्रदर्शन होने जा रहा है. 10 अक्टूबर यानी कल शनिवार के दिन सीजेपी CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है. इस आंदोलन को देखते हुए जंतर-मंतर के आसपास 4 किमी के दायरे में इंटरनेट को पूरी तरह से संस्पेंड कर दिया है. ये पाबंदी अगले 24 घंटों तक लागू रहेगी. यानी जंतर-मंतर के आस-पास 9 अक्टूबर की रात 10 बजे से 10 अक्टूबर की रात 10 बजे तक इंटरनेट नहीं चलेगा.
गृह मंत्रालय (MHA) की मंजूरी के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एयरटेल, जियो, वोडाफोन-आइडिया और एमटीएनएल जैसी टेलीकॉम कंपनियों को यह पाबंदी लागू करने के निर्देश दिए हैं. यह रोक जनपथ-कर्तव्य पथ क्रॉसिंग के आसपास 4 किलोमीटर के दायरे में मोबाइल इंटरनेट की सभी तकनीकों पर प्रभावी रहेगी.

पुलिस मुख्यालय में की गई उच्च स्तरीय बैठक
कॉकरोच जनता पार्टी के 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में एक उच्च स्तरीय बैठक की. यह बैठक सुरक्षा स्थिति का आकलन करने और राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की व्यवस्था की समीक्षा करने पर केंद्रित थी. विरोध प्रदर्शन के कारण दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.
प्रदर्शन की नहीं मिली अनुमति
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है. वहीं 27 मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया है और 26 हजार CAPF की राजधानी में अतिरिक्त तैनाती की गई है. अधिकारी ने कहा कि जंतर-मंतर पर किसी भी विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है और उन्होंने लोगों से किसी भी अनधिकृत जमावड़े में भाग लेने से बचने की अपील की.
ये भी पढ़ें: ‘पूरा ट्रांसपोर्ट बंद नहीं कर सकते…’, CJP के प्रदर्शन से पहले सरकार को फटकार, SC ने क्या कहा?