आतंकियों के निशाने पर लाल किला और बड़े मंदिर, लश्कर-ए-तैयबा की IED साजिश, सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट
आतंकियों के निशाने पर लाल किला
Delhi: लाल किला और देश के बड़े मंदिरों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है. एजेंसियों के मुताबिक, ऐसे स्थान आतंकियों के निशाने पर हैं. इसके साथ ही सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि लश्कर-ए-तैयबा IED (आतंकी संगठन) हमले की साजिश रच रहा है. ऐसे में लाल किला समेत देश के बड़े मंदिरों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.
सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, 6 फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद के मस्जिद में हुए ब्लास्ट का बदला लेने की फिराक में आतंकी हैं. ऐसे में उनके निशाने पर देश के बड़े मंदिर हैं. आतंकियों की साजिश को नाकाम करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा बढ़ा दी है.
लाल किला के पास पहले हो चुका ब्लास्ट
बता दें, इससे पहले दिल्ली में लाल किला के पास नवंबर 2025 को बड़ा धमाका हुआ था, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी. इस धमाके में विस्फोटक से भरी एक कार को आत्मघाती हमलावर ने ब्लास्ट कर दिया था. एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों ने इनपुट के आधार पर आसपास की सुरक्षा कड़ी कर दी है.
पाकिस्तान धमाका में 31 लोगों की हुई थी मौत
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में पिछले कुछ दिनों पहले शिया मस्जिद के पास काफी बड़ा आत्मघाती हमला हुआ, जिसमें 31 लोगों की मौत हो गई. हालांकि हमले के बाद ही एक आतंकी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी ले ली. इस हमले के मास्टरमाइंड समेत उसके सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है.
ये भी पढ़ेंः 160 KMPH की स्पीड से दौड़ी रैपिड रेल, सिर्फ 40 मिनट में मेरठ से दिल्ली, कल PM मोदी करेंगे शुभारंभ
भारतीय विदेश मंत्रालय ने की निंदा
इस मामले को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी बयान जारी किया था. जिसमें मस्जिद हमले की निंदा करते हुए पाकिस्तान द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया. इसके साथ ही कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान अपना नाकामियों को छिपाने के लिए दूसरों को दोष देकर भ्रमित करता है.