दिल्ली से लेकर MP-UP तक, देश के 17 राज्यों में झमाझम बारिश की चेतावनी, आंधी-तूफान का अलर्ट

Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, आज देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश की संभावना है. 17 राज्यों में बारिश के साथ आंधी और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
rain Alert

देश के 17 राज्यों में झमाझम बारिश की चेतावनी

Rain Alert: इन दिनों देशभर के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने भी आज बुधवार को 17 राज्यों में भीषण बारिश के साथ आंधी और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की मानें, तो इन राज्यों में 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

दिल्ली की अगर बात करें, तो पिछले 24 घंटों से बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग ने यहां पर रेड और कुछ इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है. 10 जुलाई को भी गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है. इसके साथ ही 40 से 50 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

महाराष्ट्र में बारिश का कहर

महाराष्ट्र में तो मूसलाधार बारिश ने कई इलाकों में अचानक बाढ़, नदियों के उफान और इमारतों के ढहने जैसी गंभीर स्थिति पैदा कर दी है. मुंबई और पुणे जिले में तो रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है. आम जीवन भी अस्त-व्यस्त होने लगा है. लोगों की आवाजाही भी कम हो गई है. आज भी महाराष्ट्र में बारिश होने की संभावना है.

ये भी पढ़ेंः MP Weather Today: एमपी में स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, दिन भर बरसेगा पानी, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

एमपी में 27 से ज्यादा जिलों में बारिश

महाराष्ट्र के रायगढ़ में तो इतनी बारिश हुई कि सड़कें लबालब हो गईं. इस दौरान करीब 3 हजार LPG सिलेंडर पातालगंगा नदी में बह गए. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कहीं सिलेंडर मिले तो उसे न छुएं और न ही घर ले जाएं. मध्य प्रदेश में बुधवार को 27 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई. सबसे ज्यादा दमोह में 1.75 इंच बारिश दर्ज की गई.

ज़रूर पढ़ें