‘गिफ्ट नहीं स्‍कूल ठीक करा दीज‍िए…’, छात्राओं ने राखी बांधकर अधिकारियों के सामने रखीं अपनी मांग

Dhanbad School Repair Demand: झारखंड के धनबाद में छात्राओं ने अध‍िकार‍ियों को राखी बांधी, इस दौरान उन्‍होंने स्‍कूल की हालत ठीक करने और मनचलों से छुटकारा दिलाने की अपील की.
धनबाद में छात्राओं से राखी बंधवाते अध‍िकारी

धनबाद में छात्राओं से राखी बंधवाते अध‍िकारी

Dhanbad School News: देशभर में इस समय रक्षाबंधन के त्यौहार की धूम है, बहने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध रही हैं. झारखंड के धनबाद में इन बस के बीच राखी बांध रही छात्राओं ने गिफ्ट में ऐसी मांग रख दी, हर कोई उस पर सोचने पर मजबूर हो गया. छात्राओं ने जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधी. इसके बदले किसी उपहार की मांग करने के बजाय स्कूलों की बदहाल व्यवस्थाओं को सुधारने की मांग की गई. साथ-साथ ही साथ छात्राओं ने सुरक्षा की भी मांग कर दी.

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अधिकारियों से खुलकर बातचीत की. किसी ने स्कूल भवन की जर्जर हालत का मुद्दा उठाया तो किसी ने बुनियादी सुविधाओं की कमी की शिकायत की. कई छात्राओं ने स्कूल आते-जाते रास्ते में असामाजिक तत्वों द्वारा परेशान किए जाने की बात भी रखी. छात्रों ने अध‍िकार‍ियों से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की.

अध‍िकार‍ियों ने छात्राओं की मांगों पर क्या कहा?

छात्राओं की बातें सुनने के बाद अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से लेने और उनके समाधान की दिशा में कदम उठाने का भरोसा दिलाया. अधिकारियों ने कहा कि स्कूलों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी. छात्राओं की सुरक्षा के लिए संबंधित इलाकों में निगरानी तथा गश्त को लेकर भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

कुल मिलाकर छात्रों की मांगों पर प्रशासन भी हरकत में आया. कुछ मांगों पर तो तत्काल लोगों से बातचीत की गई. इसके अलावा जो ऐसी मांगें थी जिनमें समय लग सकता है. उनको जल्‍द से जल्‍द सुलझाने की बात कही है.

जल्‍द समस्याएं हो सकती हैं दूर

जिला प्रशासन के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य सिर्फ रक्षाबंधन मनाना नहीं, बल्कि छात्रों और छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी वास्तविक समस्याओं को समझना था. छात्राओं ने भी अधिकारियों के साथ त्योहार मनाने को खास अनुभव बताया.  उम्मीद जताई कि उनकी शिकायतों पर जल्द कार्रवाई होगी. 

ये भी पढ़ें:कृति सेनन के सपोर्ट में उतरे राहुल गांधी, व‍िवाद के बाद कंपनी ने ऐड लिया वापस

ज़रूर पढ़ें