Vistaar NEWS

धनतेरस पर देशभर में ₹1.25 लाख करोड़ का व्यापार, 60,000 करोड़ की सोने-चांदी की खरीदारी

dhanteras record sales 2026 (1)

फाइल फोटो

धनतेरस के मौके पर दिल्ली, मुंबई, भोपाल और लखनऊ समेत देशभर के बाजारों में खरीदारी का जमकर उत्साह देखने को मिला. महंगाई के बावजूद भी पूरे देश में खरीददारों की कमी नजर आई बल्कि बढ़चढ़ लोगों ने त्योहार पर शॉपिंग कीं. अधिकांश खुदरा बाजारों में ग्राहकों का तांता लगा रहा और सोने-चांदी, ऑटोमोबाइल, बर्तन, रसोई के सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स, बिजली के उपकरण, मेवे, मिठाई, माता लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की मूर्तियों सहित अन्य शुभ वस्तुओं की जमकर खरीदी की.

10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी

व्यापार महासंघ ‘कैट’ के आरंभिक अनुमान के मुताबिक, इस साल देश भर में धनतेरस के शुभ अवसर पर करीब 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ कुल ₹1.25 लाख करोड़ से अधिक का रिकॉर्ड व्यापार होने का अनुमान है. वहीं केवल मुंबई की बात करें तो मायानगरी में 11,000 करोड़ रुपये का कारोबार दर्ज किया गया है.

सोने-चांदी के लाइट वेट गहनों की ज्यादा मांग

सीएआईटी के अनुसार, धनतेरस पर अकेले सोने और चांदी की बिक्री से 60,000 करोड़ रुपये के अधिक के कारोबार का अनुमान लगाया गया है. संघ ने जानकारी देते हुए बताया है कि सबसे ज्यादा बिक्री 14 कैरेट और 18 कैरेट सोने के आभूषणों की हो रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि सोने की ऊंची कीमतों के बीच लोग विकल्पों की तलाश कर रहे हैं.

भोपाल में की जमकर खरीदारी

इसी तरह मध्य प्रेदश की राजधानी भोपाल में भी धनतेरस पर लोगों ने जमकर खरीदारी की. ड्राई फ्रूट्स, तेल, किराना और पूजन सामग्री के बाजार हो या फिर सोना-चांदी, कार, दोपहिया वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन, क्रॉकरी और सजावटी सामान की दुकानों पर लोगों भी जमकर भीड़ नजर आई. व्यापारिक संगठनों के मुताबिक प्रदेश में 4500 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ. भोपाल-इंदौर समेत बड़े शहरों की बात करें तो 26 हजार से ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई.

लखनऊ के बाजारों में जमकर भीड़

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया, 2800 करोड़ रुपये का व्यापार राजधानी लखनऊ में धनतेरस पर हुआ है. पिछले वर्ष के सापेक्ष इस बार 15 से 20% की वृद्धि हुई है. दुकानों पर ग्राहकों को लुभाने के लिए एक से बढ़कर एक आफर दिए जा रहे हैं. व्यापारियों का अनुमान है कि इस बार पिछले साल की अपेक्षा करीब 30-40 प्रतिशत की वृद्धि होगी. इस बार लाइट वेट गहनों की ज्यादा डिमांड है.

रायपुर में हुआ 2 हजार करोड़ का करोबार

दामों में कमी आते ही रायपुर के बाजारों में रौनक लौट आई. सदर बाजार और गोलबाजार में खरीदारों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है. मालवीय रोड के शोरूम में भी सुबह से ग्राहक पहुंच रहे हैं. लोग त्योहार के मौके पर आभूषण खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक रायपुर में धनतरेस के मौके पर 12 हजार करोड़ के कारोबार का अनुमान हैं.

Exit mobile version