MP में धनतेरस पर 4500 करोड़ का कारोबार, 26000 से ज्यादा वाहनों की खरीदी, सोना-चांदी से कपड़ों तक जमकर बिक्री
भोपाल: धनतेरस के मौके पर बर्तनों की खरीदारी करते लोग (स्त्रोत- ANI)
MP Dhanteras Commercial Activities: मध्य प्रदेश में धनतेरस पर बाजार गुलजार दिखाई दिए. सोना-चांदी के गहने, कपड़ों, वाहनों और दूसरे सामानों की जमकर बिक्री हुई. व्यापारिक संगठनों के मुताबिक प्रदेश में 4500 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ. भोपाल-इंदौर समेत बड़े शहरों की बात करें तो 26 हजार से ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई.
भोपाल में 16000 से ज्यादा वाहन बिके
धनतेरस के अवसर पर राजधानी भोपाल के बाजारों में अच्छी-खासी रौनक देखने को मिली. लोगों ने 16000 वाहन खरीदे. इलेक्ट्रिक वाहनों की सबसे ज्यादा डिमांड रही. कुल वाहनों में से 13 फीसदी ईवी रहे. स्कूटी, बाइक के साथ-साथ एसयूवी की मांग रही. हालांकि वाहनों की बिक्री में गिरावट देखने को मिली. पिछले साल के मुकाबले 2 फीसदी कम खरीदारी हुई. 40 करोड़ की प्रॉपर्टी के सौदे हुए. वहीं, 668 संपत्तियों की रजिस्ट्रियां हुईं, जिससे राज्य सरकार को 13 करोड़ का राजस्व मिला.
अपडेट जारी है…



