धनतेरस पर देशभर में ₹1.25 लाख करोड़ के व्यापार, बाजारों में उमड़ी खरीददारों की भीड़
फाइल फोटो
धनतेरस के मौके पर दिल्ली, मुंबई, भोपाल और लखनऊ समेत देशभर के बाजारों में खरीदारी का जमकर उत्साह देखने को मिला. महंगाई के बावजूद भी पूरे देश में खरीददारों की कमी नजर आई बल्कि बढ़चढ़ लोगों ने त्योहार पर शॉपिंग कीं. अधिकांश खुदरा बाजारों में ग्राहकों का तांता लगा रहा और सोने-चांदी, ऑटोमोबाइल, बर्तन, रसोई के सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स, बिजली के उपकरण, मेवे, मिठाई, माता लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की मूर्तियों सहित अन्य शुभ वस्तुओं की जमकर खरीदी की.
10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी
व्यापार महासंघ ‘कैट’ के आरंभिक अनुमान के मुताबिक, इस साल देश भर में धनतेरस के शुभ अवसर पर करीब 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ कुल ₹1.25 लाख करोड़ से अधिक का रिकॉर्ड व्यापार होने का अनुमान है. वहीं केवल मुंबई की बात करें तो मायानगरी में 11,000 करोड़ रुपये का कारोबार दर्ज किया गया है.
सोने-चांदी के लाइट वेट गहनों की ज्यादा मांग
सीएआईटी के अनुसार, धनतेरस पर अकेले सोने और चांदी की बिक्री से 60,000 करोड़ रुपये के अधिक के कारोबार का अनुमान लगाया गया है. संघ ने जानकारी देते हुए बताया है कि सबसे ज्यादा बिक्री 14 कैरेट और 18 कैरेट सोने के आभूषणों की हो रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि सोने की ऊंची कीमतों के बीच लोग विकल्पों की तलाश कर रहे हैं.
खबर बढ़ाई जा रही है….


