‘संसद के मानसून सत्र में महज एक बिल पर हुई चर्चा…’, रिजिजू ने विपक्ष के हंगामे को ठहराया जिम्मेदार

Rijiju Explains Monsoon Session Story: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रेसवार्ता कर बताया कि संसद में कुल 12 बिल पास हुए, जिसमें से 11 पर चर्चा ही नहीं हुई, केवल 1 बिल पर चर्चा हुई.
Kiren Rijiju

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू

12 Bills One Discussion: संसद का मानसून सत्र काफी हंगामेदार देखने को मिला. आज गुरुवार को भी संसद भारी हंगामे के बीच अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित करनी पड़ी. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रेसवार्ता कर बताया कि संसद में कुल 12 बिल पास हुए, जिसमें से 11 पर चर्चा ही नहीं हुई, केवल 1 बिल पर चर्चा हुई. विपक्ष चर्चा करने की बजाय दूर भागता है. पढ़ें किरेन रिजिजू ने क्या कहा?

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा, “मानसूत्र आज समाप्त हो गया है. हम 2 तरीके से देखते हैं. काम काज की दृष्टि से बहुत अच्छा सत्र रहा. कुल 12 बिल हमने पारित किए हैं. चर्चा की दृष्टि से अच्छा नहीं हुआ है. लोकसभा में जितना समय आवंटित किया गया है उसमें 19% सफलता प्राप्त की है, राज्य सभा में 39%. राज्य सभा में अगर विपक्षी पार्टियां वॉकआउट भी करती थी तो बाकी कुछ विपक्ष की पार्टियों ने बहस में हिस्सा लिया.”

किरेन रिजिजू ने कहा, “लोकसभा में 11 बिल बिना चर्चा के पास हुए, जबकि एक पर चर्चा हुई. राज्यसभा में बिल पर पूरी चर्चा हुई. सिर्फ मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस और कुछ अन्य दलों ने वॉकआउट किया, जबकि बाकी विपक्षी दलों ने चर्चा में हिस्सा लिया.” उन्होंने आगे कहा, “हंगामा करते हुए भी मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है. पहले विपक्ष बातचीत में शामिल होता था, जबकि ये लोग विपक्ष में होने के बावजूद चर्चा से भागते हैं.”

ये भी पढ़ेंः E20 पर बहस के बीच सांसद का अनोखा प्रयोग! पेट्रोल और शुद्ध इथेनॉल में लगाई आग, क्‍या बताया?

19 दिन चला मानसून सत्र

रिजिजू ने कहा कि सरकार संसद के सत्र को दो नजरिये से देखती है. विधायी कामकाज के लिहाज से 12 विधेयकों का पारित होना उपलब्धि है. लेकिन बहस और चर्चा के लिए उपलब्ध समय का अपेक्षित इस्तेमाल नहीं हो सका. फिलहाल, 19 दिन चले संसद के मानसून सत्र का आज गुरुवार से समापन भी हो गया.

ज़रूर पढ़ें