दिवाली-छठ से पहले कई ट्रेनों की बदली टाइमिंग, दिल्ली से यूपी-बिहार जाने वाले देखें शेड्यूल

Diwali Chhath Train Timing: उत्तर रेलवे ने दिल्ली, आनंद विहार और नई दिल्ली से चलने वाली कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया है. जिसमें तेजस राजधानी, संपूर्ण क्रांति, लखनऊ मेल, वैशाली एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस और प्रयागराज एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें शामिल हैं.
Train

ट्रेन (File Photo)

Delhi Train Schedule Changed: अगर आप भी दिवाली और छठ जैसे त्योहारों में घर जाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. क्योंकि यूपी-बिहार जाने वाली कई ट्रेनों का टाइमिंग बदल गया है. यानी कि अगर आप भी ट्रेनों से सफर करने की सोच रहे हैं, तो ट्रेन के समय का खास ध्यान रखें. कुछ ट्रेनों का समय 28 अक्टूबर से तो कुछ का 29 अक्टूबर से बदला रहेगा. यहां जानें सबकुछ.

उत्तर रेलवे ने दिल्ली, आनंद विहार और नई दिल्ली से चलने वाली कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया है. जिसमें तेजस राजधानी, संपूर्ण क्रांति, लखनऊ मेल, वैशाली एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस और प्रयागराज एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें शामिल हैं. ऐसे में परेशानी से बचने के लिए यात्रा से पहले जानकारी जरूर ले लें.

किन-किन ट्रेनों के समय में बदलाव?

  • तेजस राजधानी एक्सप्रेस (12309) ट्रेन, जो राजेंद्र नगर से नई दिल्ली आती है. उसके दिल्ली पहुंचने का समय सुबह 7:55 बजे है.
  • संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस (12393) राजेंद्र नगर से चलकर नई दिल्ली सुबह 8:05 बजे पहुंचेगी.
  • विक्रमशिला एक्सप्रेस (12367) भागलपुर से आनंद विहार आने वाली ट्रेन सुबह 7:35 बजे पहुंचेगी.
  • रीवा एक्सप्रेस (12427) रीवा से आनंद विहार आने वाली ट्रेन सुबह 6:55 बजे पहुंचेगी.
  • कैफियत एक्सप्रेस (12225) आजमगढ़ से दिल्ली आने वाली ट्रेन सुबह 7:25 बजे पहुंचेगी.
  • लखनऊ मेल (12229) गाजियाबाद सुबह 6:01 बजे पहुंचेगी और नई दिल्ली पहुंचने का समय सुबह 7 बजे है.
  • वैशाली एक्सप्रेस (15565) ललितग्राम से नई दिल्ली सुबह 6:45 बजे पहुंचेगी.
  • प्रयागराज एक्सप्रेस (12417) प्रयागराज से नई दिल्ली आने वाली ट्रेन सुबह 7:15 बजे पहुंचेगी.

ये भी पढ़ेंः ‘वापस लें सुरक्षा…’, सांसद पप्पू यादव ने ड्यूटी पर तैनात जवान को स्टेज से दिया धक्का, भड़के पूर्व DGP

रेलवे ने की अपील

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय का ध्यान रखते हुए स्टेशन पहुंचें. ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो. घर से निकलने से पहले एक बार ट्रेन की मौजूदा स्थिति जरूर चेक कर लें. इसके साथ ही टोल फ्री नंबर पर जरूर संपर्क करें, यहां पर सभी जानकारी आसानी से मिल जाएगी.

ज़रूर पढ़ें