भारत पर हाई टैरिफ को सही बताने वालों के बदले सुर, जानिए ट्रंप के मंत्री स्कॉट बेसेंट ने अब क्या कहा

Trump Tariff: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच ट्रंप के मंत्रियों के तेवर भी बदलते नजर आ रहे हैं. ट्रंप के मंत्री और ट्रेजरी सेक्रेटरी Scott Bassent ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए जो हाल ही में बयान दिया है. वह बयान उनके पुराने तेवरों से बिल्कुल अलग है.
Trump Minister Scott Bassent

ट्रंप के मंत्री स्कॉट बेसेंट

Trump Tariff: अमेरिकी ने भारत पर भारी टैरिफ लगाए थे, जिसका समर्थन उनके सभी मंत्रियों ने भी किया था, लेकिन अब उनके मंत्रियों के सुर बदलने लगे हैं. हालांकि, अमेरिकी कोर्ट ने भी ट्रंप टैरिफ को अवैध बताया था और खारिज कर दिया था. इसके बावजूद ट्रंप ने कोर्ट के फैसले के तुरंत बाद ही पहले 10 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया, इसके बाद उसे 10 से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया. अब वर्तमान में भारत पर 15 प्रतिशत टैरिफ लागू है.

मिडिल ईस्ट में इन दिनों तनाव की स्थिति बनी हुई है. चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है. अमेरिकी और इजरायल ने संयुक्त रूप से ईरान पर हमला कर दिया, जिसका जवाब ईरान भी देते नजर आ रहा है. इसी युद्ध के बीच ट्रंप के मंत्रियों के तेवर भी बदलते नजर आ रहे हैं. ट्रंप के मंत्री और ट्रेजरी सेक्रेटरी Scott Bassent ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए जो हाल ही में बयान दिया है. वह बयान उनके पुराने तेवरों से बिल्कुल अलग है.

Scott Bassent ने क्या लिखा?

ट्रंप के ट्रेजरी सेक्रेटरी Scott Bassent ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘संयुक्त राज्य अमेरिका विश्व की सबसे बड़ी और सबसे शक्तिशाली अर्थव्यवस्था है. राष्ट्रपति के नेतृत्व में, हम विश्व के सबसे बड़े ऊर्जा उत्पादकों, उपभोक्ताओं और शोधकों के साथ मिलकर वैश्विक ऊर्जा बाजारों में स्थिरता बनाए रखने और साथ ही अपनी सुरक्षा के लिए खतरों को दूर करने के लिए काम कर रहे हैं. यह एक साझा लक्ष्य है जिसके लिए हम सभी प्रयासरत हैं, और हम अपने उन अंतरराष्ट्रीय साझेदारों का आभार व्यक्त करते हैं जो इस लक्ष्य को साझा करते हैं.

ये भी पढ़ेंः राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल उल्लंघन मामले में गृह मंत्रालय ने TMC सरकार से मांगा जवाब, ममता पर भड़के अमित शाह

ट्रंप टैरिफ को कोर्ट ने बताया था अवैध

बता दें, ट्रंप द्वारा लगाई गई टैरिफ को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने भी अवैध करार दिया था. ट्रंप और उनके मंत्री Scott Bassent पहले टैरिफ को सही बता रहे थे और रूस से तेल खरीदी के मामले में ट्रंप के सुर से सुर मिला रहे थे, लेकिन अब उनके तेवर में नरमी आई है. शायद अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के झटके के बाद ट्रंप के मंत्रियों के सुर बदल गए हैं.

ज़रूर पढ़ें